वानखेड़े में शर्मा जी की तूफान, अपने नाम किए कई बड़े रिकॉर्ड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वानखेड़े में शर्मा जी की तूफान, अपने नाम किए कई बड़े रिकॉर्ड

मानसी शर्मा/- पांचवें टी20 मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड पर बड़ी जीत हासिल की है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 150 रनों से हरा दिया है। इस मैच में भारतीय टीम का एक उभरता सितारा अभिषेक शर्मा ने तहलका मचा दिया। उन्होंने तूफानी अंदाज में सिर्फ 37 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने एक नहीं करीब आधा दर्जन रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। चालिए हम आपको बताते हैं उन रिकॉर्डस के बार में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने रिकॉर्ड टीम इंडिया के सालामी बल्लेबाज ने पांचवें टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में 37 गेंदों में इंग्लैंड के खिलाफ शतक ठोक दिया। जिसके बाद इस फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है। उनसे पहले ऐसा करने वाले क्रिस गेल और एरोन फिंच थे।

टीम इंडिया के सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने अभिषेक पांचवें टी20 मैच में इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हुए टीम इंडिया की तरफ से सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 37 गेंदों में शतक लगाया। वहीं, टीम इंडिया के लिए टी20 में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम हैं। उन्होंने 35 गेंदों पर ये कारनामा किया है। अभिषेक ने क्विंटन डिकॉक को छोड़ा पीछे इंग्लैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्विंटन डिकॉक को पीछे छोड़ दिया।

अभिषेक शर्मा ने 10.1 में ओवर के खेल में ही अपना शतक पूरा कर लिया। उन्होंने क्विंटन डिकॉक को पीछे छोड़ते हुए यह रिकार्ड अपने नाम कर लिया। डिकॉक ने 10.2 ओवर के खेल में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2023 में शतक ठोका था। 17 गेंदों में लगाया अर्धशतक अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 17 गेंदों में अर्धशतक लगाया। साथ ही उन्होंने पावर प्ले में शतक जड़ दिया। टीम इंडिया के लिए टी20 सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए है। पहले स्थान पर रोहित शर्मा का नाम हैं। सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंज के खिलाफ छक्कों की बरसात कर दी। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में कुल 13 छक्के लगाए। इसके साथ ही अभिषेक टीम इंडिया के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox