
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- नई दिल्ली सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इंडिया गठबंधन पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि दिल्ली में कोई गठबंधन नही हो रहा है इस लिए अमिल शाह परेशान ना हों। बस वो जनता को दिल्ली में किए गए विकास कार्यों पर अपनी पार्टी की तरफ से जवाब दें।

नई दिल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा कि अमित शाह विपक्ष के गठबंधन से क्यों परेशान हैं? दिल्ली में कोई गठबंधन नहीं है। उन्हें रोडमैप देना चाहिए कि वे दिल्ली को कैसे सुधारेंगे, जिसे उनके सहयोगी आम आदमी पार्टी ने बर्बाद कर दिया है। न तो आप और न ही केजरीवाल विकास की बात कर रहे हैं। पिछले 10 सालों में दिल्ली में इतनी झुग्गियां कैसे बन गईं? शीला जी के कार्यकाल में हमने कभी इतनी झुग्गियां नहीं बनने दीं। केजरीवाल और अमित शाह इतने बड़े नेता हैं, लेकिन क्या उन्होंने वायु प्रदूषण, यातायात, पेयजल के मुद्दों पर एक शब्द भी कहा है? आप काम नहीं करते, बस लोगों को भ्रमित करने वाली बातें करते हैं।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!