6 मामलों में वांछित अपराधी को द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

6 मामलों में वांछित अपराधी को द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

-आरोपी 30 मामलों में रहा है शामिल, द्वारका उत्तर थाना की टीम ने पकड़ा

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- द्वारका जिला के तहत द्वारका उत्तर थाना पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 6 मामलों में फरार चल रहे एक वांछित अपराधी को द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन से पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी रंजीत तिवारी पर पहले से 30 मामले दर्ज है। डीसीपी द्वारका ने टीम की इस कामयाबी पर बधाई देते हुए इसे शानदार काम बताया है।

इस संबंध में डीसीपी द्वारका अंकित सिंह ने बताया कि आरोपी रंजीत तिवारी को 19.09.2024 को सुश्री नीतीका कपूर, एलडी द्वारा पीओ घोषित किया गया था। जिसके बाद से वह लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस को आरोपी के बारें में एक गुप्त सूचना मिली थी जिसे देखते हुए द्वारका उत्तर थाना एसएचओ इंस्पेक्टर गिरीश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक समर्पित टीम का गठन किया गया जिसमें एएसआई राजेश कुमार सिंह, एचसी दिनेश कुमार और एचसी मनोज कुमार शामिल थे। टीम ने डीसीपी द्वारका के निर्देशानुसार व एसीपी किशोर कुमार के मार्गदर्शन में आरोपी को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की।

31.12.2024 को टीम को घोषित अपराधी रंजीत तिवारी पुत्र सरोज तिवारी के बारे में गुप्त सूचना प्राप्त हुई, जिसे दिनांक 19.09.2024 को सुश्री नीतीका कपूर, एलडी. जेएमएफसी, द्वारका कोर्ट, दिल्ली’ द्वारा 06 मामलों में पीओ घोषित किया गया था। सूचना मिली कि आरोपी रंजीत गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना पता बदल रहा है। इस समय द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन के पास खड़ा है। इस गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाही करते हुए आरोपी ’रंजीत तिवारी को द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन से पकड़ लिया। बाद में आरोपी को यू/एस 35.1 (डी) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान रंजीत तिवारी पुत्र सरोज तिवारी, निवासी मस्जिद वाली गली, मनसा राम पार्क, द्वारका मोड़, दिल्ली के रूप में की है। उसे 06 एमवीटी मामलों में पीओ घोषित किया गया था। एमएम, द्वारका कोर्ट, दिल्ली, केस एफआईआर संख्या 34052/2018, यू/एस 379/411, पीएस द्वारका उत्तर, द्वारका जिला।

डीसीपी द्वारका अंकित सिंह ने बताया कि उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान पिछले साल भर चलाया गया था, जिसमें हमने 358 पीओ को गिरफ्तार किया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox