BJP महासचिव विनोद तावड़े के खिलाफ EC ने दर्ज किया FIR, पैसे बांटने का लगा है आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

BJP महासचिव विनोद तावड़े के खिलाफ EC ने दर्ज किया FIR, पैसे बांटने का लगा है आरोप

मानसी शर्मा /-   महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरु होने से पहले भारतीय जनता पार्टी मुश्किलों में घिर गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर नालासोपाड़ा में पैसे बांटने के आरोप लगे हैं। अब इस मामले में चुनाव आयोग ने एक्शन लिया है। EC ने विनोद तावड़े और भाजपा उम्मीदवार राजन नाइक के खिलाफ लोक जनप्रतिनिधि अधिनियम के तहत FIRदर्ज किया है।

हालांकि, तमाम आरोपों पर सफाई देते हुए विनोद तावड़े ने इसे साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं से मिलने गया था। मैंने कोई भी गलत काम नहीं किया। यह महाविकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं की साजिश है। साथ ही उन्होंने पुलिस और चुनाव आयोग को मामले की जांच करने की मांग की है।

गौरतलब है कि बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने नालासोपाड़ा के एक होटल में विनोद तावड़े और भाजपा उम्मीदवार राजन नाइक पर कथित रुप से पैसे बांटने का आरोप लगाया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विनोद तावड़े ने क्या कहा?

अपने ऊपर लगे गंभीर आरोपों का जवाब देते हुए विनोद तावड़े न कहा कि मैं वहां बूथ मैनेजमेंट के काम से गया था। उन्होंने आगे कहा कि अपने कार्यकर्ताओं को बताने आया था कि वोटिंग के बाद EVM मशीन को कैसे सील किया जाता है। इसी बीच हमारे विरोधी पक्ष के कार्यकर्ताओं को लगा कि हम पैसे बांट रहे हैं।

विनोद तावड़े ने आगे कहा कि मैं पिछले 40 सालों से राजनीति में हूं। जो सच्चाई है वो सबको पता है लेकिन फिर चुनाव आयोग और पुलिस को पूरे मामले की जांच करनी चाहिए। होटल के CCTV ने सभी फुटेज हैं। उसके मदद से सब क्लियर हो जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox