11 कुकी आतंकियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, पुलिस स्टेशन पर हमला करने पहुंचे थे दहशतगर्द

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

11 कुकी आतंकियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, पुलिस स्टेशन पर हमला करने पहुंचे थे दहशतगर्द

मानसी शर्मा /-  मणिपुर में एकबार फिर माहौल गर्म होते दिख रहा है। पुलिस स्टेशन पर हमला करने की मंशा से आए 11 कुकी आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। जानकारी के अनुसार, असम राइफल्स और CRPF के जवानों ने यह कार्रवाई की है। इस मुठभेड़ में सेना का भी एक जवान घायल हो गया है। गौरतलब है कि मणिपुर में शांति लाने के लिए सुरक्षाबलों की भारी मात्रा में तैनाती की गई है। बता दें, इससे पहले भी आतंकियों ने कई बार पुलिस स्टेशन पर हमला किया है। पुलिस स्टेशन पर हमला करके वहां मौजूद सभी हथियारों को लूटने का प्रयास पहले भी मणिपुर के अलग-अलग हिस्सों में हो चुकी है। हालांकि, पहले से मणिपुर में काफी शांति आई है।

इंफाल में किसान घायल

इंफाल पूर्व जिले में सोमवार सुबह उग्रवादियों ने पास की पहाड़ियों से गोलीबारी की, जिसमें खेत में काम कर रहा एक किसान घायल हो गया। जातीय संघर्ष से प्रभावित मणिपुर की इंफाल घाटी में खेतों में काम कर रहे किसानों पर पहाड़ी इलाकों के उग्रवादियों ने लगातार तीसरे दिन हमला किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलों के कारण घाटी के बाहरी इलाकों में रहने वाले कई किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं और इससे धान की फसल की कटाई प्रभावित हो रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की घटना सुबह करीब 9:20बजे हुई। समीपवर्ती कांगपोकपी जिले के पहाड़ी इलाकों से उग्रवादियों ने इंफाल पूर्व जिले के याइंगंगपोकपी शांतिखोंगबन क्षेत्र में धान के खेतों में काम कर रहे किसानों पर गोलीबारी की, जिसमें एक किसान के हाथों में छर्रे लग गए।

200 से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और जवाबी कार्रवाई की गई। कुछ देर तक गोलीबारी होती रही। घायल किसान को उपचार के लिए याइंगंगपोकपी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। चुराचांदपुर जिले में शनिवार को भी पहाड़ी इलाकों से उग्रवादियों ने गोलीबारी की थी। विष्णुपुर जिले के सैटोन में धान के खेत पर काम करते समय 34 वर्षीय एक महिला किसान की गोली लगने से मौत हो गई थी। इंफाल पूर्व जिले के सनसाबी, सबुंगखोक खुनौ और थमनापोकपी इलाकों में रविवार को भी इसी तरह के हमले किए गए। पिछले वर्ष मई से इंफाल घाटी में मेइती और कुकी समुदाय के लोगों के बीच शुरू हुए जातीय संघर्ष में अब तक 200 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox