लाॅक डाउन के दौरान खाना वितरण को लेकर सुर्खियों में आया नजफगढ़ थाना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लाॅक डाउन के दौरान खाना वितरण को लेकर सुर्खियों में आया नजफगढ़ थाना

नजफगढ़/शिव कुमार यादव/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- वैसे तो नजफगढ़ क्षेत्र कभी गैंगवार तो कभी खिलाड़ियों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहा है लेकिन पिछले साल से पुलिस के कारण नजफगढ़ क्षेत्र फिर से चर्चा में चल रहा है। अब लाॅक डाउन के दौरान गरीबों व जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण को लेकर नजफगढ़ थाना भी सुर्खियों में आ गया है।
                                              कोरोना के संकट के चलते लाॅक डाउन की मार झेल रहे गरीबों के लिए नजफगढ़ थाने की पुलिस किसी मसीहा से कम नही है। नजफगढ़ थाने के पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के साथ-साथ गरीबों व जरूरतमंदों को स्वयं भोजन तैयार कर खिलाने से लेकर उन्हे मास्क व सैनिटाइजर भी वितरित कर रहे है। यहां बता दें कि नजफगढ़ थाने की महिला पुलिसकर्मी न केवल लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी ड्यूटी बड़ी जिम्मेदारी के साथ निभा रही बल्कि इससे भी बड़ा काम थाना परिसर में गरीबों व जरूरतमंदों के लिए बनने वाले भोजन को भी अपने हाथों से तैयार कर रही है। पुलिस के इस कार्य को सभी ने बड़ा सराहा है। कहते है कि जब सेवा निस्वार्थ व सच्चे मन से की जाये तो उसकी तारीफ भी होती है और यही हुआ जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नजफगढ़ थाने के भोजन वितरण की व्यवस्था की अपने मन की बात ट्वीटर पेज पर खुल मन से तारीफ की। इस संबंध में एसीपी नजफगढ़ विजय सिंह ने बताया कि यह सब थाने के पुलिसकर्मियों की जनसेवा की भावना है जो किसी बिना किसी स्वार्थ के गरीबों के लिए की जा रही है। पुलिसकर्मी बारी-बारी से इस भंडारे में अपना सहयोग करते है और गरीबों को स्वयं बनाकर खाना वितरित करते है। हमारे अधिकारियों ने भी नजफगढ़ थाने के पुलिसकर्मियों की हौंसला अफजाई के लिए काफी सहयोग किया है। वहीं एसएचओं सुनील गुप्ता ने कहा कि हमारे स्टाफ में जनसेवा की भावना बड़ी प्रबल है यह उसी का नतीजा है कि एक व्यवस्थित ढंग से पूरे काम को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होने क्षेत्र वासियों, अधिकारियों व समाजसेवी संस्थाओं का भी सहयोग देने पर आभार प्रकट किया। यहां बता दे कि नजफगढ़ देहात का बाबा हरिदास नगर थाना भी पिछले साल अपने कामों को लेकर पूरे देश में छठे व दिल्ली में पहले नंबर पर रहा था। और अब संकट की घड़ी में नजफगढ़ थाना गरीबों को खाने की व्यवस्था को लेकर सुर्खियों में है। एसएचओं सुनील कुमार ने पश्चिमी रेंज की संयुक्त आयुक्त शालिनी सिंह, डीसीपी द्वारका व एसीपी नजफगढ़ को इस जनसेवा में मोटिवेट करने का श्रेय दिया है। उन्होने कहा कि अफसरों के सहयोग से ही सब मुमकिन हो जाता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox