
बिलासपुर/छत्तीसगढ़/अनीशा चौहान/- पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में बिलासपुर पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे चेतना विरुद्ध नशा अभियान के चौथे चरण में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सिरगिट्टी में बिलासपुर ग्रैम्पलिंग कमेटी द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रैम्पलिंग रेसलिंग चैंपियनशिप के दौरान हुआ, जहां राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से बच्चे बड़ी संख्या में भाग लेने आए थे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एएसपी अर्चना झा, फाउंडेशन की अध्यक्ष पायल शब्द लाठ, और सिरगिट्टी थाना प्रभारी विजय चौधरी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत माला पहनाकर किया गया। एएसपी अर्चना झा ने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और उन्हें खेल से जुड़े रहने के फायदों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि बच्चे परिवार और समाज की भावी पीढ़ी हैं और उनसे समाज को बड़ी अपेक्षाएं होती हैं। उन्हें समाज का जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए और इसके लिए हर प्रकार की बुराइयों से दूर रहना होगा, विशेषकर किसी भी प्रकार के नशे से।

इस अवसर पर ग्रैम्पलिंग कमिटी के अध्यक्ष हेमंत कुमार और सचिव रेणु यादव भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का सम्मान मोमेंटो देकर किया गया।





More Stories
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
प्रशांत विहार थाने के SI को CBI ने रिश्वत लेते पकड़ा, 80 हजार रुपये की और मांग का आरोप
दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत बने ADCP, जंतर-मंतर पर छेड़खानी के आरोपों के बीच मिला प्रमोशन
नजफगढ़ थाना रोड पर नवनिर्मित टॉयलेट ब्लॉक का उद्घाटन