रायपुर दक्षिण उपचुनाव में जेसीसीजे का कांग्रेस को निःशक्त समर्थन : अमित जोगी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रायपुर दक्षिण उपचुनाव में जेसीसीजे का कांग्रेस को निःशक्त समर्थन : अमित जोगी

रायपुर/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-   रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनावों के मद्देनजर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने घोषणा की है कि सांप्रदायिक ताकतों को रोकने और धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए उनकी पार्टी इस उपचुनाव में कांग्रेस को निःशर्त समर्थन देगी। अमित जोगी ने कहा कि स्वर्गीय श्री अजीत जोगी द्वारा स्थापित छत्तीसगढ़ की एकमात्र मान्यता प्राप्त राजनैतिक पार्टी, जेसीसीजे, संविधान में वर्णित धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों का सम्मान करते हुए, किसी भी ऐसी पार्टी का समर्थन नहीं कर सकती जो देश में सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश कर रही हो।

अमित जोगी ने भाजपा सरकार के कार्यकाल को भी निराशाजनक करार दिया, और कहा कि पिछले 10 महीनों में भाजपा सरकार ने जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी, जिसके चलते उसने जनता का विश्वास खो दिया है। उन्होंने जेसीसीजे के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे कांग्रेस प्रत्याशी श्री आकाश शर्मा के पक्ष में तन-मन से प्रचार करें और इस उपचुनाव में कांग्रेस को जिताने में अपना पूरा योगदान दें।

अमित जोगी के इस समर्थन से रायपुर दक्षिण में कांग्रेस की स्थिति को बल मिलने की उम्मीद है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox