नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नागदा की एन.सी.सी. ट्रूप नंबर 180 यूनिट 21 म.प्र. बी.एन. एन.सी.सी. रतलाम के कैडेट चेतन पिता श्री गट्टू सिंह, ग्राम बनबनी का चयन भारतीय सेना में अग्निवीर के पद पर हुआ है। एन.सी.सी. अधिकारी डॉ. रीता माहेश्वरी के नेतृत्व में चल रही इस यूनिट ने चेतन को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई है।

डॉ. रीता माहेश्वरी ने बताया कि चेतन ने वर्ष 2019-2020 में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नागदा से एन.सी.सी. की ‘ए’ सर्टिफिकेट परीक्षा उत्तीर्ण की थी। चेतन को इस उपलब्धि में एन.सी.सी. के ‘ए’ सर्टिफिकेट से प्राप्त पांच बोनस अंकों का विशेष योगदान मिला। कैडेट चेतन को चयन प्रक्रिया में कुल 167 अंक प्राप्त हुए थे, जबकि मेरिट लिस्ट का कटऑफ 170 अंक था। एन.सी.सी. से प्राप्त 5 बोनस अंक की मदद से चेतन ने 172 अंक प्राप्त कर मेरिट लिस्ट में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
चेतन की इस सफलता पर ब्रिगेडियर सौरभ जैन, कर्नल हर्ष सेठी, कर्नल एस. अहलावत, कर्नल नीरज तिवारी, कर्नल सौरभ मिश्र, कर्नल विकास कोहले, कर्नल एच.पी.एस. अहलावत, सूबेदार मेजर जयपाल सिंह, विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, एस.डी.एम. एस.एन. सोनी, प्राचार्य प्रतिभा बोराल, और नागदा शहर एवं ग्राम बनबनी के समस्त गणमान्य नागरिकों ने चेतन और उनके नेतृत्व करने वाली एन.सी.सी अधिकारी डॉ. रीता माहेश्वरी को बधाइयाँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर डॉ. रीता माहेश्वरी ने मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे एन.सी.सी. के महत्व को समझते हुए अधिक से अधिक छात्रों को एन.सी.सी. में भर्ती करवाएँ, जिससे उनमें एकता, अनुशासन और देशप्रेम की भावना जागृत हो, साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ें।


More Stories
दुष्यंत चौटाला बोले- “सीआईए ने घरों में घुसकर की अभद्रता
राहुल गांधी, बोले- “यह महिलाओं को अधिकार देने का नहीं
नासिक की आईटी कंपनी में गंभीर आरोपों की जांच तेज
20 लाख की हेरोइन के साथ महिला तस्कर और सप्लायर गिरफ्तार
फूड सर्विस और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बदलाव की नई पहल
AKSHAYA TRITIYA 2026: अक्षय तृतीया पर आत्म विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के लिए ये 5 वस्तु खरीदना है शुभ!