मानसी शर्मा /- चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा को लेकर चुनावी बिगुल बजा दिया है। जी हां बता दें कि महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के चुनावी तारीखों का ऐलान हो गया है। महाराष्ट्र में इस बार एक फेस में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी। साथ ही चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को आएंगे।
इसके साथ ही देशभर के 47 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। जिसमें अकेले 9विधानसभा सीटें उत्तर प्रदेश की है। बता दें कि 13 नवंबर को 46 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। हालांकि यूपी में 10विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने थे लेकिन मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव नहीं होगें।
मिल्कीपुर सीट पर नहीं होगा उपचुनाव?
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस वार्ता कर चुनाव से जुड़ी पूरी जानकारी दी। हालांकि बाद में जब उनसे मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान न करने को लेकर सवाल किया गया है। इसका जवाब देने हुए उन्होंने कहा कि जिन सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। उसी सीट को लेकर मामाल कोर्ट पहुंचा हुआ था। उसी सीट को लेकर कोर्ट में याचिका दाखिल है। निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के लिए लिए 13नवंबर की तारीख तय कर दी है।
क्यों खाली है मिल्कीपुर विधानसभा सीट?
बता दें कि इस सीट पर पहले अवधेश प्रसाद विधायक थे, जिन्हें लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने फैजाबाद लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। वहीं, अवधेश प्रसाद ने चुनाव जीतने के बाद मिल्कीपुर सीट छोड़ दी थी। उत्तरप्रदेश की जिन 9 सीटों पर उपचुनाव होना है उसमें कानपुर की सीसामऊ सीट, प्रयागराज की फूलपुर सीट, अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट, गाजियाबाद सदर सीट, अलीगढ़ की खैर सीट, मुरादाबाद की कुंदरकी सीटमैनपुरी की करहल सीट, मिर्जापुर की मझवां सीट और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट शामिल हैं।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस