दिल्ली के अस्पताल कोरोना संक्रमण की चपेट में, सरकार की बढ़ी चिंता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली के अस्पताल कोरोना संक्रमण की चपेट में, सरकार की बढ़ी चिंता

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना से जंग में मरीजो को जिन अस्पतालों में कोरोना से ईलाज के लिए लाया जा रहा है अब वो संस्थान भी कोरोना की चपेट में आ गये है। जिससे सरकार की चिंता बढ़ गई है। और सरकार अस्पतालों व नर्सिंग होमों को सेनेटाईज करने के आदेश दे दिये है।
                                    बता दें कि दिल्ली के एम्स में एक नर्स और उसका पौने दो साल का बच्चा भी कोरोना संक्रमित है। दोनों ही एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती हैं। नर्स के घर में पहले ही एक सदस्य कोरोना संक्रमित मिल चुका है, जिससे संपर्क में आने के कारण दोनों पॉजीटिव हुए हैं। हालांकि एम्स प्रबंधन ने देर रात इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि नर्स की पहली जांच निगेटिव आई थी। लक्षण दिखने पर दोबारा जांच हुई तो वह संक्रमित पाई गईं। इसके अलावा पौने दो साल के बच्चे भी में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे पहले एम्स के फिजियोलॉजी विभाग का एक रेजीडेंट डॉक्टर भी संक्रमित हो चुका है। अभी तक दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित सबसे छोटा मरीज दो वर्षीय बच्चा है, जोकि अपनी गर्भवती मां के साथ लोकनायक अस्पताल में भर्ती है। बच्चे की मां दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में बतौर नर्स कार्यरत है। बीते मार्च में महिला कुछ काम की वजह से अस्पताल गई थी। वह लगातार छुट्टी पर चल रही थी, लेकिन अस्पताल से लौटने के कुछ दिन बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी थी। वहीं दिल्ली के दरियागंज स्थित एक नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। यहां पिछले दिनों में कई कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से एक की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव भी आई है। लगातार मरीज सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने नर्सिंग होम को बंद कर सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है। नर्सिंग होम में भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर किया गया है। इसी नर्सिंग होम के एक कर्मचारी की मौत बीते दिनों आरएमएल अस्पताल में हुई थी। वह कोरोना संक्रमण से ग्रस्त था। फिलहाल अस्पतालों व नर्सिंग होमो को लेकर सरकार सुरक्षा मोड में आ गई है और कोरोना को फैलने से रोकने के लिए नये उपाय कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox