दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, सभी 70 सीटों की बनाई रणनीती

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

 दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, सभी 70 सीटों की बनाई रणनीती

मानसी शर्मा /-  अगले साल फरवरी में दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने है। इसे लेकर राज्य में सियासी हलचल भी तेज हो चुकी है। सभी पार्टियों ने आगामी चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। झुग्गियों व अनुसूचित जाति के बीच जनसंपर्क शुरू हो चुके है।

इसी क्रम में विभिन्न सामाजिक, आर्थिक वर्गों व पेशेवर लोगों के बीच विशेष कार्यक्रम शुरू कर उन्हें पार्टी के साथ जोड़ने की तैयारी है। इसकी रणनीति तैयार की जा रही है। इसकी जिम्मेदारी पार्टी के मोर्चों के साथ ही प्रकोष्ठों की भी होगी।

प्रकोष्ठ की संख्या में हुए बदलाव

लोकसभा चुनाव के समय दिल्ली भाजपा के व्यापार, सीए, डॉक्टर, सिख, दक्षिण भारतीय सहित 27 प्रकोष्ठ थे। वहीं, अब प्रकोष्ठों की संख्या बढ़ाकर 37 कर दी गई है। ऐसी उम्मीद है कि आने वाले दिनों में जरूरत के अनुसार तीन-चार और प्रकोष्ठ बनाए जा सकते हैं। प्रदेश स्तर पर प्रत्येक प्रकोष्ठ की 11 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित की गई है। वहीं, इसी महिने सभी जिलों में प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी गठित करने का लक्ष्य रखा गया है।

विधानसभा चुनाव के लिए प्रकोष्ठों की रणनीति तैयार

वहीं, विधानसभा चुनाव के लिए प्रकोष्ठों की रणनीति तैयार करने के लिए पिछले दिनों बैठक भी हुई है। जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, संगठन महामंत्री पवन राणा और प्रकोष्ठों के प्रभारी अशोक ठाकुर ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ मंथन किया। सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों व संयोजकों को चुनाव को ध्यान में रखकर कार्य योजना तैयार करने को कहा गया है।

विभिन्न वर्गों का सम्मेलन होगा आयोजित

भाजपा नेताओं के अनुसार, आने वाले दिनों में विभिन्न वर्गों का सम्मेलन आयोजित होगा। उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के साथ ही विभिन्न मुद्दों पर कार्यकर्ता सड़क पर भी उतरेंगे। सिखों को लेकर राहुल गांधी के बयान के विरोध में पिछले दिनों सिख प्रकोष्ठ ने प्रदर्शन किया था। कुछ दिनों पहले कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या के विरोध में सीए प्रकोष्ठ ने प्रदर्शन किया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox