दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम, तेज हवा और बारिश से सड़कें जाम, कल के लिए अलर्ट जारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम, तेज हवा और बारिश से सड़कें जाम, कल के लिए अलर्ट जारी

मानसी शर्मा /-  मंगलवार की दोपहर के बाद दिल्ली-एनसीआर के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। तेज हवा के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम विभाग ने पहले ही इस दिन के लिए हल्की बारिश की भविष्यवाणी की थी, और बुधवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है, जिससे और बारिश की संभावना जताई गई है।

नोएडा के कुछ क्षेत्रों में बारिश इतनी तेज हुई कि सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। इससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम का समय होने के कारण कई लोग दफ्तरों में फंस गए और घर जाने के लिए बारिश थमने का इंतजार करते रहे।

जगह-जगह जलभराव और यातायात की समस्या

मौसम विभाग ने विशेष रूप से दिल्ली के दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, शहादरा, विवेक विहार, प्रीत विहार, तुगलकाबाद, इग्नू, और डेरामंडी के साथ ही एनसीआर के कुछ स्थानों पर हल्की आंधी, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई थी।

मौसम में इस बदलाव के कारण सड़कों पर जलभराव, यातायात की समस्याएं और लोगों की आवाजाही में रुकावटें आई हैं। बारिश के चलते कई जगहों पर बिजली की कटौती भी हो रही है, जिससे लोगों को असुविधा हो रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox