“मुरली से काम नहीं चलेगा, सुरक्षा के लिए सुदर्शन आवश्यक”, सीएम योगी ने कांग्रेस और पाकिस्तान पर बोला हमला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“मुरली से काम नहीं चलेगा, सुरक्षा के लिए सुदर्शन आवश्यक”, सीएम योगी ने कांग्रेस और पाकिस्तान पर बोला हमला

मानसी शर्मा /-   उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि केवल ‘मुरली’ से काम नहीं चलेगा, बल्कि सुरक्षा के लिए ‘सुदर्शन’ भी आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को भी “नासूर”बताया है। दरअसल, सीएम योगी सोमवार को पश्चिम त्रिपुरा के बराकथल में सिद्धेश्वरी मंदिर के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर स्वार्थ के लिए विभाजन करने का आरोप लगाया है। इस मौके पर त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा भी मौजूद थे।

सीएम ने कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके लिखा, “माँ त्रिपुर सुंदरी की कृपा भूमि त्रिपुरा राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में सिद्धेश्वरी मंदिर के उद्घाटन एवं प्राण-प्रतिष्ठा हेतु आज आयोजित कार्यक्रम में पूज्य संत गण व त्रिपुरा के माननीय मुख्यमंत्री प्रो. (डॉ.) माणिक साहा जी के साथ सम्मिलित हुआ। डबल इंजन की भाजपा सरकार ने ‘विकास और विरासत’ के अभियान को सतत आगे बढ़ाया है। श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम का मंदिर निर्माण हो या त्रिपुरा में माँ त्रिपुर सुंदरी के मंदिर के सुंदरीकरण एवं पुनरुद्धार का कार्य, सभी उसके साक्षात उदाहरण हैं।कार्यक्रम के प्रति मेरी मंगलमय शुभकामनाएं!”

सीएम ने क्या कहा?

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या, मथुरा और काशी यह तीन सनातन हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, मान बिंदु हैं। यूपी सीएम ने कहा, “जो भी सामर्थ्यवान होगा, अपनी ताकत का अहसास अपने दुश्मनों को कराएगा, वह हमेशा सुरक्षित रहेगा। केवल ‘मुरली’ से काम नहीं चलेगा, बल्कि सुरक्षा के लिए ‘सुदर्शन’ भी आवश्यक है। यूपी में डबल इंजन की सरकार आई, सुरक्षा का माहौल मिला। दंगाइयों के लिए बुलडोजर भी दिया गया और साथ ही साथ भक्तों के लिए श्री राम मंदिर का निर्माण भी कराया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox