ढह गई राजगढ़ किले की बाहरी दीवार, 7 लोगों की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ढह गई राजगढ़ किले की बाहरी दीवार, 7 लोगों की मौत

मानसी शर्मा /-  मध्य प्रदेश के दतिया जिले में राजगढ़ किले की बाहरी दीवार ढह गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत बचाव की टीम मौके पहुंची और सभी शवों को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक पांच लोग एक ही परिवार के है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके कलेक्टर संदीप मकीन, एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा, कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा और एसडीईआरएफ की टीम मौजूद है। राहत बचाव कार्य में देरी होने की वजह से स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों को कहना है कि मलबा हटाने में लापरवाही बरती जा रही है। सुबह चार बजे से मलबा हटाया रहा है, लेकिन रेस्क्यू टीम एक भी आदमी को बाहर नहीं निकाल पाई है। रास्ता काफी संकरा है। कोई भी बड़ा वाहन यहां नहीं पहुंच पा रहा है। इस कारण रेस्क्यू में परेशानी आ रही है।

मौके पर पहुंची दतिया के विधायक

फिलहाल, पुलिस ने सभी को लोगों का समझाकर शांत कर दिया है। दतिया विधायक राजेंद्र भारती भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने कहा ऐसी घटनाएं न घटें, इसकी तैयारी जिला प्रशासन को पहले से करके रखना चाहिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox