मानसी शर्मा /- हरियाणा के अंबाला में पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह अंबाला छावनी की जनता का प्यार है जो पिछले 6साल से भी विधायक हैं और इस बार भी अंबाला छावनी की जनता यह चुनाव लड़ने वाली है, विज ने कहा कि सनातनी संस्कृति के अनुसार आज पहले हवन किया गया है और इसके बाद वे रोड शो निकलते हुए एसडीएम कार्यालय जाकर नामांकन किया। इस दौरान विज ने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया।
अभी तक कांग्रेस की बाकी लिस्ट जारी नही हुई है जिसे लेकर विज ने कहा की ये कांग्रेस में अंतरकल को दिखाता है, इससे साफ होता है कि हमें कांग्रेस को हराने की जरूरत नहीं कांग्रेस अपने आप अपनी नैया में छेद करके डूब जायेगी। वही राव इंद्रजीत ने अपने एक बयान में कहा था कि मुख्यमंत्री का चेहरा वह होंगे जिस पर विज ने कहा कि कोई भी कह सकता है लेकिन मुख्यमंत्री बनेगा। वह जिसे हाई कमान तय करेगी।
राहुल गांधी पर किया पलटवार
वहीं राहुल गांधी ने अपने बयान में आरक्षण खत्म करने की बात कही है जिसपर तंज कसते हुए विज ने कहा कि राहुल गांधी और विदेशों का विश्लेषण करें तो विदेशी का पलड़ा भारी होगा। उन्होंने कहा कि इनकी मां विदेशी है इसलिए उन्होंने ये बात नहीं कही बल्कि ये देश के बाहर जाकर अपनी मदरलैंड को कोसते है। सारे बहारले देशों के कहने पर ये इस प्रकार का दुष्प्रचार करते है।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस