
मानसी शर्मा /- हरियाणा में कांग्रेस के साथ बनते-बिगड़ते गठबंधन की खबरों के बीच आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 20 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है।इस लिस्ट के सामने आने के बाद कांग्रेस और आप के गठबंधन को लेकर लग रही तमाम कयासों पर पूर्ण विराम लग गया है। सोमवार को ही आप हरियाणा प्रमुख सुशील गुप्ता ने कहा था कि शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से कांग्रेस नेता और हरियाणा के प्रभारी दीपक बाबरिया और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच कई दौर की बैठकें हुईं। लेकिन आखिरकार दोनों ही दलों के बीच शीट शेयरिंग पर बात नहीं बन पाई।
कांग्रेस के खिलाफ 11 उम्मीदवार उतारे
इस लिस्ट ने ये साफ कर दिया है कि आप विधानसभा चुनाव अलग लड़ेगी। क्योंकि आम आदमी पार्टी ने उन 11 सीटों पर भी उम्मीदवार उतारे हैं, जहां कांग्रेस ने पहले से प्रत्याशी उतार रखे हैं। इनमें उचाना कलां से पवन फौजी, मेहम से विकास नेहरा, बादशाहपुर से बीर सिंह सरपंच, नारायणगढ से गुरपाल सिंह, समालखा से बिट्टू पहलवान, दाबवली से कुलदीप गदराना, रोहतक से बिजेंद्र हुड्डा, बहादुरगढ से कुलदीप चिकारा, बादली से रणबीर गुलिया, बेरी से सोनू अहलावत और महेन्द्रगढ से मनीष यादव को उतारा है। इन सभी सीटों पर कांग्रेस पहले ही अपने उम्मीदवार दे चुकी है। आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की ये लिस्ट ऐसे समय में जारी की है जब दोनों दलों के बीच गठबंधन की चर्चा चल रही थी और आप या कांग्रेस की तरफ से गठबंधन होने या नहीं होने को लेकर औपचारिक ऐलान नहीं किया गया।
दोनों दलों में क्यों नहीं बनी बात?
जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी दहाई यानी 10 या 10 से अधिक सीटें मांग रही थी लेकिन कांग्रेस मात्र 2-3 सीटें देने के मूड में थी। लंबी बैठकों के बात सीटों को लेकर दोनों दलों में एक आम सहमति बनी लेकिन फिर मामला विधानसभा सीटों के नाम पर अटक गया। दरअसल, आप पंजाब से सटे कुछ सीटें मांग रही थी लेकिन कांग्रेस उन सीटों को देने के लिए राजी





More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
ऋषिकेश में वाहन चोरी, 3 गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
फर्जी नीली बत्ती, अस्सिटेन्ट कमाडेंट बनकर ठगी करने की फिराक में था बिजनौरी स्मित कुमार, दबोचा
दिवाली पर नोएडा में फायर विभाग अलर्ट, 30 संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात होंगी फायर बाइक और गाड़ियां
दिल्ली NCR में ठंड ने दी दस्तक, कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी