
नई दिल्ली/- दिल्ली के श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय) के डॉ. दिनेश यादव को राजस्थान सरकार द्वारा संस्कृत दिवस के उपलक्ष में 2 सितम्बर को कोटा में आयोजित राज्य स्तरीय विद्वत सम्मान समारोह में संस्कृत युवा प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। देश के प्रसिद्ध संस्कृत विश्वविद्यालयों में अपनी सेवाएं देने के उपरांत डॉ. दिनेश वर्तमान में दिल्ली स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में आचार्य के रूप में कार्यरत हैं।1997 में योग गुरु स्वामी रामदेव जी द्वारा करवाए गए यज्ञोपवीत संस्कार में प्राप्त दीक्षा से प्रेरित होकर निरन्तर समाज में संस्कृत के प्रचार एवं प्रसार के संस्कृत भारती के अभियान से जुड़कर संस्कृत को जनभाषा बनाने का कार्य निरन्तर कर रहे हैं। डॉ. दिनेश ने सैकड़ों संगोष्ठियों में अपने व्याख्यान देने के साथ ही अनेक ग्रन्थों व शोध-पत्रों के लेखक तथा विविध पुस्तकों व पत्रिकाओं के सम्पादक हैं। उन्होंने बताया कि हम सभी संस्कृत प्रेमियों को संस्कृत को व्यवहार एवं बोलचाल की भाषा बनाकर समाज की सभी समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करना चाहिए।


डॉ. दिनेश ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने संगठन एवं गुरुजनों के साथ ही अपने दादा दादी, माता पिता व सन्मित्रों विद्यार्थियों तथा विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को दिया है। राज्य स्तरीय विद्वत सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री द्वारा यह सम्मान उन्हें प्रदान किया गया।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?