पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत का बहादुरगढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत का बहादुरगढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत

-खेल प्रेमियों ने पगड़ी, फूल और नोटों की माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत

बहादुरगढ़/हरियाणा/शिव कुमार यादव/- पेरिस ओलंपिक में कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाले झज्जर के खिलाड़ी अमन सहरावत का बहादुरगढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। खेल प्रेमियों ने पगड़ी, फूल और नोटों की माला पहनकर अमन सहरावत का जोरदार स्वागत किया। अमन सहरावत झज्जर जिले के बीरोहड़ गांव के रहने वाले हैं।
          झज्जर जिले में प्रवेश करते ही उनका जोरदार स्वागत शुरू हो गया। करीब 63 किलोमीटर के उनके गांव तक के सफर के बीच दो दर्जन से ज्यादा जगह पर अमन का स्वागत किया गया। अमन पदक हासिल करने के बाद महाबली सतपाल पहलवान के साथ पहली बार अपने गांव पंहुचे।

           कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी अमन का कहना है कि देशवासियों का प्यार उन्हें ताकत दे रहा है। 2028 के ओलंपिक खेलों में अमन ने पदक का रंग बदलकर गोल्ड मेडल हासिल करने की बात कही है। अमन का कहना है कि युवा पहलवान अपना 100 प्रतिशत समर्पण खेल को देंगे तो परिणाम अच्छा ही होगा। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमन ने यह भी कहा कि उन्हें अपने माता-पिता की याद भी आती है। दरअसल जब अमन सिर्फ 13 साल के थे तब उनके माता-पिता का स्वर्गवास हो गया था। इसके बावजूद अमन ने हिम्मत नहीं हारी और दिन-रात कुश्ती के खेल में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की। इसी की बदौलत अमन ने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पदक हासिल करने के साथ-साथ ओलंपिक खेलों में भी कांस्य पदक हासिल किया है।

          महाबली सतपाल पहलवान का कहना है कि अमन सहरावत पहलवान सुशील कुमार का सबसे चहेता पहलवान है। उन्होंने बताया कि अमन ने अभी से 2028 की तैयारी शुरू कर दी है । उनका कहना है कि पेरिस ओलंपिक में देश के खिलाड़ियों ने 6 पदक हासिल किए हैं जो बड़े गर्व की बात है। 2028 के ओलंपिक खेलों में पूरे देश को खिलाड़ियों से और भी ज्यादा पदक हासिल करने की उम्मीद है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox