
छत्तीसगढ़/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- देश के कई हिस्सों से इन दिनों महिलाओं के प्रति हिंसा और बालात्कार की खबरें सामने आ रही है। कोलकाता और बिलासपुर की घटना के बाद एक अन्य मामला छत्तीसगढ़ से सामने आया है। जहां 27 वर्षीय एक आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह मामला रक्षाबंधन के दिन की है, जब पीड़िता मेला घूमने जा रही थी। पुलिस से त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, इस मामले में पुलिस सक्रियता से आगे की जांच कर रही है। गौरतलब है कि, देश में पिछले कुछ दिनों में बालात्कार और यौन उत्पीड़न से जुड़े कई मामले सामने आये हैं। मंगलवार को ही महाराष्ट्र के बदलापुर में दो नाबालिग बच्चियों के साथ यौन शोषण करने का मामला सामने आने के बाद लोगों ने जमकर उत्पात मचाया था।
क्या है पूरा मामला?
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के एक गांव से सोमवार को शर्मनाक खबर सामने आई। जानकारी के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन गांव में मेला घूमने जाने के क्रम में ही कुछ लोगों ने पीड़िता को रोक लिया और जबरन उसे तालाब किनारे ले गए। वहां ले जाकर 27 वर्षीय पीड़िता के साथ बारी-बारी से आठ लोगों ने बालात्कार किया। इसके पीड़िता ने थाने मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही बांकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पीड़िता को दी थी धमकी
बिलासपुर रेंज के आईजी संजीव शुक्ला ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि घटना सोमवार को हुई थी। पीड़िता आठ आरोपियों में से एक को जानती थी। दोनों ने स्थानीय बाजार में लगे मेले में मिलने का फैसला किया था। जब पीड़िता मौके पर पहुंची वो लड़का पहले से ही अन्य आरोपियों के साथ था। महिला के अनुसार, उन्हीं आठ आरोपियों ने बालात्कार किया, जो मुख्य आरोपी के साथ थे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए और साथ आरोपियों ने महिला को धमकी भी दी थी। साथ ही आईजी ने बताया कि अभी तक इस मामले में 6 आरोपी को हमने गिरफ्तार कर लिया है। दो अभी भी फरार है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
‘नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार…’ बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दीवाली
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में हुआ ‘दिल्ली की दिवाली-सबसे निराली, मिलकर मनाने वाली’ कार्यक्रम का आयोजन
दिल्ली में पांचवीं तक के बच्चों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में होगी, सभी स्कूलों के लिए सरकार ने जारी किए आदेश
गाजियाबाद में कलयुगी बेटे ने रिश्ते को किया शर्मसार, धारदार हथियार से वार कर पिता को उतारा मौत के घाट
दीपावली पर दिल्ली में प्रदूषण का डबल अटैक: 23 इलाकों की AQI 400 पार, एनसीआर में बढ़ सकती है GRAP की पाबंदियां