हरियाणा/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- हरियाणा के सोनीपत में ईडी द्वारा बड़ी कार्रवाई करने की खबर आ रही है। सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार कर लिया गया है, फिलहाल बताया जा रहा है कि ईडी सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को अंबाला ऑफिस के लिए लेकर निकली है। सूत्रों की माने तो, अवैध खनन को लेकर ये पूरी कार्रवाई की गई है।
अवैध खनन मामले में गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को हरियाणा के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को अवैध खनन मामले में गिरफ्तार किया। महेंद्रगढ़ से कांग्रेस विधायक राव दान सिंह के परिसरों की तलाशी लेने के दो दिन बाद केंद्रीय एजेंसी ने पंवार की गिरफ्तारी की। पंवार सोनीपत से विधायक हैं और हरियाणा और राजस्थान में खनन का काम करते हैं।
बेटे को भी पूछताछ के लिए पकड़ा
शनिवार सुबह ईडी की टीम उनके घर पहुंची और उनके बेटे को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। यमुनानगर, सोनीपत और कई अन्य जिलों में अवैध खनन से संबंधित हरियाणा पुलिस द्वारा पिछले दिनों दर्ज की गई कई प्राथमिकी (रिपोर्ट) की ईडी जांच कर रही है।
सोनीपत में पंवार के ठिकानों पर हुई थी तलाशी
जनवरी में ईडी ने सोनीपत के सेक्टर 15 में पंवार के आवास और इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह से जुड़े कई ठिकानों की तलाशी ली थी। तलाशी के बाद, ईडी ने 5 करोड़ रुपये नकद, विदेशी हथियार और 300 से अधिक कारतूस भी बरामद किए थे।
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया ये दावा
सुरेंद्र पंवार की गिरफ्तारी पर हरियाणा कांग्रेस नेता और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि, ‘हरियाणा में कांग्रेस की एक लहर बन चुकी है और भाजपा से नाराजगी है, जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्ष की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। वे जितना विपक्ष को निशाने पर लेंगे उतना ही जनता भाजपा को निशाने में लेगी और हरियाणा में यही माहौल बन गया है।’


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद