संघ लोक सेवा आयोग ने IAS पूजा खेड़कर को भेजा पत्र, ट्रेनिंग के बीच में ही मसूरी अकादमी में करनी होगी रिपोर्ट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

संघ लोक सेवा आयोग ने IAS पूजा खेड़कर को भेजा पत्र, ट्रेनिंग के बीच में ही मसूरी अकादमी में करनी होगी रिपोर्ट

-गलत तरीके से नौकरी हासिल करने का आरोप

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- महाराष्ट्र की प्रशिक्षु आईएएस पूजा खेडकर की नौकरी खतरे में है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने उन्हें ट्रेनिंग के बीच में ही पत्र भेजकर मसूरी अकादमी में रिपोर्ट करने का आदेश दिया है। उन पर गलत तरीके से दिव्यांग कोटा हासिल कर नौकरी हासिल करने का आरोप है।

सोशल मीडिया पर मामला गरमाने के बाद UPSC की कार्रवाई
खबरों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर यह मामला तूल पकड़ने के बाद UPSC को इस मामले में कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा। आयोग के आदेश पर मसूरी की लाल बहादुर शास्त्रीय प्रशासनिक अकादमी ने पूजा खेडकर की ट्रेनिंग रद्द कर दी है और उन्हें 23 जुलाई से पहले अकादमी में रिपोर्ट करने का आदेश दिया है। साथ ही उनके विकलांग प्रमाणपत्र की जांच के भी आदेश जारी किये गये हैं।

पूजा खेडकर के मेडिकल सर्टिफिकेट की जांच शुरू
अकादमी के पत्र के बाद महाराष्ट्र सरकार ने पूजा खेडकर का जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। साथ ही उसके दिव्यांग प्रमाणपत्र की जांच भी शुरू कर दी गयी है। पुणे के विकलांग कल्याण आयुक्त ने पुणे के जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर प्रमाणपत्र की तुरंत जांच कराने को कहा है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि अगर पूजा खेडकर का दिव्यांग प्रमाण पत्र फर्जी पाया जाता है तो इसे जारी करने वाले डॉक्टर और पूजा खेडकर के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox