केदारनाथ से 228 किलो सोना गायब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

केदारनाथ से 228 किलो सोना गायब

-शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने लगाया बड़ा आरोप

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/ – दिल्ली के बुराड़ी में केदारनाथ मंदिर बनाने को लेकर कई जगहों पर विवाद चल रहा है। अब ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इसे लेकर एक बड़ा आरोप लगा दिया है। उनका कहना है कि,” केदारनाथ में सोने का घोटाला हुआ है, उस मुद्दे को क्यों नहीं उठाया जाता है? इसके अलावा कहा कि, “ वहां घोटाला करने के बाद अब दिल्ली में केदारनाथ का निर्माण कराया जाएगा, जिसके बाद फिर से एक नया घोटाला होगा”।

बता दें कि उन्होंने कहा है कि, “ केदारनाथ से 228 किलो सोना गायब कर दिया गया है। आज तक उस पर कोई जांच नहीं बैठाई गई है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है। अब यह कहा जा रहा है कि दिल्ली में केदारनाथ बनाएंगे, ऐसा नहीं हो सकता है”।

पीएम को लेकर क्या बोले शंकराचार्य
पीएम मोदी के लिए पूछे गए सवाल पर उनका कहना है कि, “ वो मेरे पास आए और प्रणाम किया। हमारा जो नियम है हमने उन्हें आशीर्वाद दिया। नरेंद्र मोदी हमारे दुश्मन थोड़े हैं। हम उनके हितैषी हैं, हमेशा उनका हित चाहते है। जब उनसे कोई गलती होती है हम उसको लेकर बोलते है”।

सीएम धामी ने भी किया विरोध
गौरतलब है कि इस मामले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हस्तक्षेप किया है। उन्होंने कहा है कि “बाबा केदार का धाम दुनिया में और कहीं नहीं बन सकता है”। उन्होंने बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “बाबा केदार के किसी भी नाम से कोई मंदिर बन जाए तो उस से धाम की महिमा पर कोई असर नहीं पड़ सकता  है। फिर भी यह आस्था से जुड़ा मामला है, इसलिए बद्री केदार मंदिर समिति को संबंधित लोगों से वार्ता कर स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है”।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox