NEET-UG की काउंसलिंग को किया गया स्थगित, नई तारीख का होगा ऐलान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

NEET-UG की काउंसलिंग को किया गया स्थगित, नई तारीख का होगा ऐलान

-पिछले आंकड़ों के मुताबिक इस साल 67 उम्मीदवारों ने किया टॉप

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- NEET परीक्षा शुरूआत से ही विवादों के घेरे में घिरा हुआ है। बड़ी संख्या में टॉपर्स और ग्रेस मार्क्स के बाद ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। NTA ने 23 जून को इसका री एग्जाम करवाया था। 6 जुलाई यानी कि आज से नीट-यूजी की काउंसलिंग होनी थी। लेकिन काउंसलिंग को अब स्थगित कर दिया गया है। अब जल्द ही नई तारीख का ऐलान किया जाएगा। अगले आदेश तक काउंसलिंग को स्थगित कर दिया गया है।

बता दें कि NTA की तरफ से करवाए गए नीट एग्जाम का रिजल्ट आने के बाद से ही लगातार विवाद चल रहा है। 1563 छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए गए थे, जिसके बाद धांधली का काला चिट्ठासामने आया था। सुप्रीम कोर्ट ने 23 जून को री एग्जाम करवाया था। 1563 स्टूडेंट्स में से सिर्फ 813 स्टूडेंट्स ने ही फिर से परीक्षा दी थी। फिलहाल जिन स्टूडेंट्स ने री-एग्जाम को पास कर लिया है, उनकी काउंसलिंग होनी बाकी है। लेकिन आज होने वाली काउंसलिंसग स्थगित कर दी गई है।

67 उम्मीदवारों ने किया था टॉप

गौरतलब है कि इस साल नीट एग्जाम में 67 उम्मीदवारों ने टॉप किया था। जबकि पिछले साल के आंकड़ों को देख तो उस साल केवल 2 टॉपर्स रहे थे। साथ ही NTA ने समय की बर्बादी की बात कहते हुए 1500 से ज्यादा छात्रों को ग्रेस मार्क्स भी दिए थे। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 23 जून को दोबारा परीक्षा करवाए जाने का विकल्प दिया था।

जयराम रमेश ने साधा निशाना

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने नीट यूजी काउंसलिंग स्थगित होने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पूरा NEET-UG मामला दिन-ब-दिन बदतर होता जा रहा है। गैर-जैविक प्रधानमंत्री और उनके जैविक शिक्षा मंत्री अपनी प्रदर्शित अक्षमता और असंवेदनशीलता में और सबूत जोड़ रहे हैं। हमारे लाखों युवाओं का भविष्य उनके हाथों में बिल्कुल असुरक्षित है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox