
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- छावला थाना पुलिस ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले 2 बदमाशों को गोयला डेयरी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाशों के नाम गोपाल उर्फ टिंगू और संदीप है। ये दोनों गोयला डेयरी की झुग्गी बस्ती के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के 6 मोबाइल और 13 हजार 456 रूपए नकद बरामद किये है। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने चोरी के 4 मामलो को सुलझाने का दावा किया है।
द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की 28 जून को मोबाइल शॉपकीपर ने छावला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी किसी ने उसकी दूकान का शटर तोड़कर उसमे रखे 6 मोबाइल और 50 हजार रूपए चोरी कर लिए है। मामले की छानबीन के लिए एसीपी रिछपाल सिंह और एसएचओ पंकज कुमार की देखरेख में हेड कांस्टेबल भूपेंदर सिंह, महेन्दर, जगजीत, रिंकू कुमार और कांस्टेबल गिरधारी की टीम बनाई गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों का पता लगाया तभी पुलिस को सूचना मिली की इस वारदात के दोनों आरोपी गोयला डेयरी में मौजूद है। पुलिस ने गोयला डेयरी में छापा मारकर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में इन्होने बताया की वे नशा करने आदि है और नशे की लत को पूरा करने के लिए इलाके में चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।





More Stories
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AATS टीम ने दो घोषित भगोड़ों को दबोचा, एक पर 40 तो दूसरे पर 15 आपराधिक मामलों में संलिप्तता
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज
राष्ट्रपति से मिले INDIA ब्लॉक के नेता
योगी कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पास