सामान्य जन को मास्क की जरूरत नहीं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सामान्य जन को मास्क की जरूरत नहीं

रेवाड़ी/धनेश विद्यार्थी/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- डिप्टी सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी डॉ विजय प्रकाश ने बताया कि रोगियों का ईलाज करने वाले डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ को एन-95 मास्क, संक्रमण पीड़ित को ट्रिपल लेयर सर्जिकल मास्क तथा  खांसी , जुकाम आदि से पीड़ित को डबल लेयर सर्जिकल मास्क पहनने की जरूरत है। बाकी स्वस्थ व्यक्ति को मास्क पहनने की आवश्यकता नहीं है। इसलिए मास्क के बारे में चिंता न करें। 

रविवार को शहर में मेडिकल स्टोर की जांच करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम। 

मेडिकल एडवायजरी का अनुकरण करें  क्या करें : 

लक्षण प्रतीत होने पर नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में नोडल अधिकारी या स्क्रीनिंग कक्ष में सम्पर्क कर अपनी जांच कराएं। अपने घर में एकांत में रहे, बाहर ना घूमें, आराम करें। संतुलित आहार व पर्याप्त पानी पीएं। छींकते या सांखते समय अपने नाक, मुंह पर रूमाल रखकर या कोहनी से ढककर छींके या खांसे।  डबल या ट्रिपल लेयर सर्जिकल  मास्क का प्रयोग करें। व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान दें, हाथ गंदे होने पर बहते पानी व साबुन से हाथ धोएं। खांसते समय प्रयोग किए गए टिशु पेपर को किसी बंद डिब्बे में फैंके।

क्या न करें : 

घबराए नहीं। खांसते व छींकते समय हाथों का प्रयोग न करें। बार-बार अपने मुंह, आंखों व नाक को ना छुएं। स्वयं अपना उपचार न करें, अमान्य डॉक्टरों से बचें। वायरस के लक्षण प्रतीत होने पर कि सी अन्य व्यक्ति के संपर्क में न आएं। सावर्जनिक स्थानों पर न थूकें। कच्चे व अधपके मांस के सेवन से बचें। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox