आत्म कल्याण के लिए करें योग साधना- डॉ. रमेश कुमार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आत्म कल्याण के लिए करें योग साधना- डॉ. रमेश कुमार

-अध्यात्म योग संस्थान ने पांच दिवसीय योग शिविर का किया शुभारंभ

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- आध्यात्म योग संस्थान नई दिल्ली द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का उद्घाटन समारोह आज द्वारका सेक्टर 18 में ऑफलाइन/ऑनलाइन माध्यम से किया गया जिसमें सैकड़ो लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
संस्था के संस्थापक डॉ. रमेश कुमार योगाचार्य ने बताया कि 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में दिल्ली के अंदर 10 स्थान पर निःशुल्क योग प्रशिक्षण ऑफलाइन, ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने कहा योग से ही संभव है आत्म एवं विश्व कल्याण इसलिए हमें योग के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य योगेश, गुरुकुल महाविद्यालय गौतम नगर ने अपने विचारों को प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस बार योग दिवस का विषय “योग स्वयं और समाज के लिए“ है , महर्षि पतंजलि योग दर्शन में स्वयं को जानने को योग कहते हैं। इसलिए पहले स्वयं को स्वस्थ रखना चाहिए और फिर समाज को स्वस्थ रखना चाहिए।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री कमलेश शास्त्री रीजनल डायरेक्टर, बाल विकास परिषद, हरियाणा सरकार ने कहा योग के द्वारा हमें आपस में सद्भावना स्थापित करनी चाहिए एक दूसरे के साथ मिलकर व्यवहार करना चाहिए। योग प्रोटोकॉल का अभ्यास योगाभ्यास योगाचार्य मोनी एवं प्रियंका ने कराया।

ऑनलाइन माध्यम से डॉ. ईश्वर बसवा रेड्डी, पंडित राधेश्याम मिश्र, उदय मन्ना, दीपचंद माथुर, मनी योगाचार्य, आचार्य प्रेम भाटिया, डॉ. जसवीर, आदि गणमान्य लोगों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। संस्था के महासचिव श्री अनिल बाल्यान जी ने आए हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox