गांव देहात में बिजली-पानी के तुरंत कनेक्शन दे सरकार- पंचायत संघ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गांव देहात में बिजली-पानी के तुरंत कनेक्शन दे सरकार- पंचायत संघ

-गांवों की लाल डोरा व विस्तारित लाल डोरा आबादी को जल्द मिले मालिकाना हक -10 वर्षो में नल से जल ना देने पर माफी मांगे मुख्यमंत्री- पंचायत संघ -दिल्ली के सभी जल स्रोतों को पुनः विकसित करे सरकार- पंचायत संघ

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली पंचायत संघ व दिल्ली ग्राम विकास पंचायत ने दिल्ली देहात व गांवों में बढ़ते बिजली-पानी संकट पर आक्रोश व्यक्त किया है।

पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा की दिल्ली सरकार 10 वर्षो में दिल्ली देहात में गांव-ग्रामीणों को फ्री बिजली व पानी देने की बजाए पैसो में भी नहीं दे पाई है और ना ही दिल्ली के सभी प्रकार के जल स्रोतों को संरक्षित व विकसित नहीं कर पाई।
            हर घर नल से जल की योजना के बावजूद देश की राजधानी में बिजली आफ, पानी पुरा मुफ्त देने वाली सरकार नहीं पहुंचा पाई है। इसकी जिम्मेवारी लेते हुए आप के मुखिया दिल्ली देहात गांव ग्रामीणों से माफी मांगें।

           दिल्ली ग्राम विकास पंचायत के महासचिव डा0 रामनिवास सहरावत ने कहा की गांवों में लाल डोरा, विस्तारित लाल डोरा, 20 प्वाइंट प्रोग्राम की प्रोपर्टी व अनधिकृत कॉलोनियों में बिजली के कनेक्शन लेना बढ़ा मुश्किल हो रहा है। इसके लिए माननीय उपराज्यपाल दिल्ली से मांग की कि सभी को बिजली पानी कनेक्शन सुगमता से मिल सके। इसके लिए तुरंत संबंधित विभागो को आदेश दें। ताकि दिल्ली देहात गांव ग्रामीण परेशान ना हो।
            पंचायत संघ प्रमुख ने थान सिंह यादव ने मांग की कि जल्द से जल्द गांवों की लाल डोरा व विस्तारित लाल डोरा आबादी क्षेत्र को मालिकाना हक दिया जाए। ताकि ऐसी समस्याओं से छुटकारा व सुविधाएँ मिल सके।
           इस अवसर पर पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव, सह प्रमुख सुनील शर्मा व डा रामनिवास सहरावत ने कहा की समस्याओं का समाधान नही हुआ तो दिल्ली पंचायत संघ जल्द ही दिल्ली 360 गांव पंचायतों व दिल्ली देहात की महापंचायत बुलाएगा। जिसमें दिल्ली देहात गांव ग्रामीण किसानों के अधिकारों को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox