दिल्ली में जल संकट को लेकर आतिशी ने लिखा केंद्र को पत्र, सुप्रीमकोर्ट पंहुची दिल्ली सरकार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में जल संकट को लेकर आतिशी ने लिखा केंद्र को पत्र, सुप्रीमकोर्ट पंहुची दिल्ली सरकार

-यूपी-हरियाणा से दिल्ली को अतिरिक्त पानी दिलवाने की अपील की

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में भीषण गर्मी के तहत बढ़ते जल संकट को देखते हुए दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार को पत्र लिखा है।
उन्होंने दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र शेखावत को पत्र लिखकर यूपी-हरियाणा से दिल्ली को अतिरिक्त पानी दिलवाने की अपील की है। आतिशी ने कहा कि दिल्ली वालों को हीट वेव में ज्यादा पानी की जरूरत है। हरियाणा से कम पानी आ रहा है।

सुप्रीम कोर्ट पहुंची केजरीवाल सरकार
जल संकट से जूझ रही दिल्ली के लिए केजरीवाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। दिल्ली सरकार ने सर्वोच्च अदालत में याचिका दाखिल की है। उन्होंने हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश से मानी की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक महीने अतिरिक्त पानी दिया जाए। इससे पहले, दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि रिकॉर्ड तापमान के बीच हरियाणा सरकार दिल्ली के हिस्से के पानी की कटौती कर रही है।
         गुरुवार को दिल्ली की मंत्री आतिशी ने वजीराबाद जल उपचार संयंत्र का निरीक्षण किया। अतिशी ने कहा, ’दिल्ली अपनी पूरी पानी की पूर्ति के लिए यमुना नदी पर निर्भर है। दिल्ली की यमुना नदी में वो ही पानी आता है जो हरियाणा से छोड़ा जाता है। आज हम वजीराबाद प्लांट पर हैं। जो यमुना का पानी आता है उससे वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को यहां से पानी मिलता है। जब हरियाणा से पानी ही कम आएगा तो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पानी कहां से लाएगा?
          आतिशी ने कहा था कि दिल्ली यमुना पर निर्भर है। वजीराबाद वॉटर प्लांट में हम पहुंचे हैं। यहां का पानी लगातार घट रहा है। वजीराबाद, चंद्रवाल और ओखला वोटर ट्रीटमेंट प्लांट में जाता है। लेकिन पानी कम होनो की वजह से प्लांट में पानी ही नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा दिल्ली को पानी नहीं देगा तो प्लांट कैसे काम करेंगे। हरियाणा को हमने पत्र भी लिखा हुआ है। हरियाणा की मनमानी ने दिल्ली को आपात स्थिति में डाल दिया है। केंद्र की जिम्मेदारी है कि वो हरियाणा को इस तरह की मनमानी नहीं करने दें। ये भ्रम है कि दिल्ली में पानी वाटर पाइपलाइन में लीकेज से बर्बाद होता है। ऐसा बिलकुल भी नहीं है, ये झूठ है कि 30 फीसदी बर्बाद होता है। एलजी को इस वक्त अधिकारियों को निर्देश देना चाहिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox