राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट

-93 फ़ीसदी बच्चे हुए पास, बेटियों ने मारी बाजी -डायरेक्ट वेबसाइट से करें डाउनलोड

राजस्थान/सिमरन मोरया/- राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. परीक्षा में 10 लाख से अधिक बच्चे शामिल हुए थे. परीक्षा देने वाले विद्यार्थी अपने नतीजे राजस्थान बोर्ड की वेबसाइटों rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा स्कोर कार्ड DigiLocker से भी डाउनलोड किया जा सकता है. इसके लिए डिजिलॉकर की वेबसाइट पर जाना होगा या मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करना होगा. बोर्ड ने 10वीं के साथ प्रवेशिका का भी रिजल्ट जारी करेगा.

10वीं की परीक्षा में 93.03 फीसदी बच्चे पास हुए हैं. इसमें भी छात्राओं ने बाजी मारी है. छात्राओं का रिजल्ट 93.46 फीसदी और छात्राओं का 92.64 फीसदी रहा है.

देरी से जारी हुआ रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए 1062341 और प्रवेशिका के लिए 7063 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. परीक्षा 7 मार्च से 30 मार्च के बीच आयोजित हुई थी. इस साल रिजल्ट परीक्षा होने के 60 दिन बाद जारी हुआ है. जबकि पिछले साल 50 दिन में ही जारी हो गया था. इस साल रिजल्ट जारी होने में देरी लोक सभा चुनाव के चलते हुई है. 2023 में राजस्थान बोर्ड 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 1 जून को आया था.

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर पर ऐसे करें चेक

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट RBSE की वेबसाइट के साथ डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है. इससे 10वीं का स्कोर कार्ड ऐसे डाउनलोड होगा-
-सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डिजिलॉकर एप डाउनलोड करें या digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
-डिजिलॉकर एप/वेबसाइट पर मोबाइल नंबर, नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी व आधार नंबर डालकर लॉगिन/रजिस्ट्रेशन करें.
-यहां राजस्थान बोर्ड 10वीं का स्कोर कार्ड मिलेगा, इसे डाउनलोड किया जा सकता है.

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox