एल्विश यादव मामले में नोएडा पुलिस ने चार्जशीट को लेकर किया बड़ा खुलासा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एल्विश यादव मामले में नोएडा पुलिस ने चार्जशीट को लेकर किया बड़ा खुलासा

-जहरीले सांप और छिपकलियों का किया जाता था इस्तेमाल

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में पुलिस ने दावा किया है कि एल्विश यादव ने जीव जंतुओं के साथ खतरनाक तरीके से वीडियो शूट कर बड़ा अपराध किया है। उसके खिलाफ सबूत मजबूत हैं और दावा कमजोर है। चार्जशीट में इस बात का खुलासा हुआ है कि सभी आरोपी सांपों के जहर निकालकर उनका ड्रग्स, गोली बनाकर उस नशीले पदार्थ को नशे के रूप में इस्तेमाल करते थे। नोएडा पुलिस ने दावा किया है कि यूट्यूबर ने विभिन्न प्रजातियों के सांपों के साथ खतरनाक वीडियो शूट किए थे।  उन्होंने सांपों के जहर का इस्तेमाल नशे के लिए किया, जो गैरकानूनी है। एल्विश यादव ने विदेशी युवक-युवतियों को पार्टी में बुलाकर उनसे सांपों के साथ वीडियो शूट करवाए।

प्रतिबंधित सांपों का जहर निकालकर ड्रग्स बनाए

उन्होंने प्रतिबंधित सांपों का जहर निकालकर उससे ड्रग्स बनाए और उन्हें नशीले पदार्थ के रूप में इस्तेमाल नशे के लिए किया। जो गैरकानूनी है। उन्होंने विदेशी युवक-युवतियों को पार्टी में बुलाकर उनसे सांपों के साथ वीडियो शूट करवाए। इसके साथ ही उन्होंने प्रतिबंधित सांपों का जहर निकालकर उससे ड्रग्स बनाए और उन्हें नशीले पदार्थ के रूप में इस्तेमाल किया।

पुलिस के आरोपों को बताया गलत

चार्जशीट के अनुसार, एल्विश ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उसने कहा कि सांपों और छिपकलियों का इस्तेमाल केवल शूटिंग के लिए किया गया था, नशे के लिए नहीं। लेकिन ये करना भी गलत था, मुझे पता था। उसने राहुल सपेरे या किसी अन्य सपेरे को जानने से इनकार किया और कहा है कि उसने कभी भी रेव पार्टी में सांप नहीं मंगवाए। उसने बताया है कि पार्टी का खर्च कभी-कभी उनके दोस्तों द्वारा उठाया जाता था। उसने नोएडा पुलिस के आरोपों को गलत बताया है। एल्विश ने कहा है कि मैं राहुल या किसी और सपेरे को नहीं जानता और सांप पार्टी में नहीं मंगाता था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox