झज्जर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बोला इंडी गठबंधन पर हमला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

झज्जर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बोला इंडी गठबंधन पर हमला

-रैली में बोले- इंडी के पास पीएम पद के लिए कोई चेहरा नहीं, 4 जून के बाद निकलेगी कांग्रेस ढूंढों जनयात्रा

झज्जर/बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- झज्जर के महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में महा विजय संकल्प रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रोहतक लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी अरविंद शर्मा के समर्थन में प्रचार किया और रैली में इंडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस गठबंधन का नेता ही ना हो वो भला देश के लिए क्या करेगा। उन्होने कहा कि इस चुनाव से पहले कांग्रेस ने भारत जोड़ों यात्रा शुरू की थी, लेकिन 4 जून के बाद कांग्रेस को कांग्रेस ढूंढो यात्रा निकालनी होगी।

श्री शाह सोमवार को महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में महा विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के शहजादे विदेश में छुट्टी मनाने के लिए चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि चार चरण में भाजपा आगे चल रही है। अब तक हुए चार चरण में बीजेपी को 270 सीटें मिल रही हैं।
        4 जून को भाजपा 400 पार करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई परिवारवाद के खिलाफ है। हमारी पार्टी 400 से ज्यादा सीट जीतने जा रही है। देश में कांग्रेस का सुपड़ा साफ होगा। कांग्रेस इस बार 40 सीट भी नहीं जीत पाएगी।
        उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। पीएम मोदी पर आज तक एक भी दाग नहीं है। पीएम मोदी ने देश को आगे ले जाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जब तक हमारा एक भी सांसद रहेगा, कोई आरक्षण को हाथ नहीं लगा सकता।
         देश की जनता एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के पास पीएम का कोई चेहरा नहीं है। कोरोना में पीएम मोदी ने शानदार काम किया जबकि कांग्रेस ने इस देश को बांटने का काम किया है।
         उन्होंने कहा कि कांग्रेस ओबीसी, एससी, एसटी का आरक्षण छीनना चाहती है और यह आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है। हरियाणा का जवान आज सीमा पर खड़ा है। हरियाणा के खिलाड़ियों का खेल में शानदार योगदान रहा है।
         उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में घोटाले किए जबकि हमने देश को एक पारदर्शिता सरकार दी है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। हमारी सरकार हर वर्ग के लिए काम करती है। हमारी सरकार ने लोगों को मुफ्त राशन देने का काम किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान का सम्मान करने की बात कहती है। पीओके भारत का अभिन्न अंग है। हम पीओके को वापस लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर का निर्माण का विरोध किया। कांग्रेस ने देश को बांटने का काम किया, कांग्रेस ने हेलीकॉप्टर-एयरपोर्ट घोटाला किया।
         कांग्रेस घोटालों की सरकार रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद की राजनीति करती है। बीजेपी सरकार ने किसानों के हित में काम किया। हमारी सरकार ने देश को आगे ले जाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी राहुल गांधी को पीएम बनाना चाहती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox