दिल्ली में शनिवार से लू दिखायेगी असर, पारा होगा 45 के पार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में शनिवार से लू दिखायेगी असर, पारा होगा 45 के पार

-मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- राजधानी में शनिवार से लू चलने की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने लू का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान है। ऐसे में दिन के समय तेज सतही गर्म हवा 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलेंगी। वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन के समय 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज सतही हवा चलेंगी।

          बुधवार को दोपहर में चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, तीन दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा जिससे अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
         तापमान 44 से 45 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान है। नजफगढ़ इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुंगेशपुर में 43.5, पूसा में 42.9, पीतमपुरा में 42.8, रिज में 42.4 व आया नगर में 42.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox