बिंदापुर/द्वारका/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिला के अंतर्गत बिंदापुर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान वाहन चैकिंग में अवैध शराब से जुड़े एक अंतर-राज्यीय आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 2400 क्वार्टर अवैध शराब व टाटा टियागो कार बरामद की है। आरोपी हरियाणा से अवैध शराब लाकर दिल्ली में सप्लाई करता था।
डीसीपी द्वारका अंकित सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनावों के तहत पुलिस ने अपनी निगरानी बढ़ा दी है और अवैध शराब की सप्लाई को रोकने के लिए पुलिस जगह-जगह पर नाके लगाकर वाहनों की जांच कर रही है। इस बीच बिंदापुर थाना पुलिस के सिपाही मनीष और अंकित की एक टीम जब गश्त पर थी और वाहनों की जांच कर रही थी तभी उनकी नजर ग्रे रंग की एक टाटा टियागो कार पर पड़ी। संदेह होने पर उन्होने कार चालक को रूकने का इशारा किया लेकिन पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश करने लगा लेकिन जाम की वजह से वह भाग नही सका और पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में सोबीर सिंह पुत्र सतपाल सिंह सही जवाब नही दे पाया तो पुलिस ने जब वाहन की चैकिंग की तो उसमें शराब के 48 कार्टन बरामद हुए। पुलिस ने इसके बाद सोबीर पुत्र सतपाल चौधरी निवासी सी-2/150, पॉकेट-सी-2, डीडीए मार्केट के पास, सेक्टर-16 रोहिणी, दिल्ली के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही टाटा टियागो कार जोकि किसी रामनिवास अग्निहोत्री निवासी बजरिया, सहजानपुर यूपी के नाम से पास थी को जब्त कर लिया। जांच पड़ताल में पुलिस ने पाया की आरोपी के खिलाफ पहले कोई मामला नही है।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे