नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के नये महापौर एवं उपमहापौर के लिए 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव स्थगित हो गये हैं। दिल्ली के एलजी कहा कि पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति नहीं हो पाने के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया है। नगर निगम ने राजनिवास द्वारा पत्र जारी किये जाने के बाद महापौर के चुनाव को स्थगित कर दिया।

उपराज्यपाल वी के सक्सेना के कार्यालय की ओर से एक पत्र जारी किया था। उस पत्र में कहा गया है कि वह ‘मुख्यमंत्री की ओर से संबंधित सूचनाएं नहीं मिलने पर पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने के वास्ते प्रशासक के रूप में अपनी शक्ति को इस्तेमाल करना उपयुक्त नहीं समझते हैं।’ एमसीडी ने कहा कि उसे महापौर चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग से मंजूरी तो मिल गयी है लेकिन पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति ही नहीं हुई है। एलजी अपने आदेश में कहा कि ऐसे में महापौर एवं उपमहापौर के लिए चुनाव करा पाना संभव नहीं है।


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
3 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को तिलक नगर पार्किंग से किया गिरफ्तार!
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि