‘सावन में मटन और नवरात्रि में मछली खाते हैं’, तेजस्वी यादव के लंच पर भाजपा ने साधा निशाना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘सावन में मटन और नवरात्रि में मछली खाते हैं’, तेजस्वी यादव के लंच पर भाजपा ने साधा निशाना

मानसी शर्मा / –  लोकसभा चुनाव बेहद करीब हैं। सभी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। पार्टियां एक दूसरे को हमला बोलने में भी पीछे नहीं हट रही हैं। इसी बीच आरजेडी के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तेजस्वी हेलीकॉप्टर में ‘सन ऑफ मल्लाह’ मुकेश सहनी के साथ लंच करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आरजेडी नेता कहते हुए नजर आ रहे हैं कि चुनावी मौसम में उनको खाने के लिए बस 10-15 मिनट ही मिलते हैं। दोनों नेता लंच में रोटी और मछली खाते नजर आ रहे हैं। तेजस्वी यादव ये भी कह रहे हैं कि भयंकर गर्मी के वजह से वो अपने साथ पीने के लिए तरबूज का जूस और सत्तू लेकर आते हैं।

भाजपा ने साधा निशाना

वहीं अब नवरात्रि में मछली खाने पर भाजपा ने तेजस्वी पर निशाना साधा है। बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा है कि कुछ लोग खुद को सनातन का बेटा बताते हैं लेकिन सनातन के मूल्यों को स्वीकार नहीं कर पाते। मुझे खाने से कोई आपत्ति नहीं है। आदतें, लेकिन आप नवरात्रि में मछली खाने का वीडियो पोस्ट करके जो दिखाना चाहते हैं, वो तुष्टिकरण की राजनीति है, किसी को अपने धर्म, मूल्यों, राष्ट्र और समाज पर गर्व होना चाहिए पर उनको नीचा दिखाना धर्मनिरपेक्षता का मतलब नहीं है।’

‘सनातन का अपमान है’

 विजय सिन्हा ने आगे कहा कि तेजस्वी सिर्फ वोट के लिए सावन में मटन और नवरात्रि में मछली खाते हैं। ये लोग धर्म का अपमान करते हैं। दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी इसे सनातन का अपमान बताया है और कहा है कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। गिरिराज सिंह ने आरजेडी नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि, तेजस्वी यादव ‘चुनावी सनातनी’ हैं। वो सनातन का मुखौटा पहनकर तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox