सुपरटेक बिल्डर के प्रमुख आरके अरोड़ा सहित 5 के खिलाफ धोखाधड़ी केस दर्ज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सुपरटेक बिल्डर के प्रमुख आरके अरोड़ा सहित 5 के खिलाफ धोखाधड़ी केस दर्ज

-संजय सिंह की शिकायत पर किया गया मामला दर्ज, शिकायतकर्ता से फ्लैट के 73.80 लाख हड़पे

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के थाना बिसरख में सुपरटेक बिल्डर के अध्यक्ष आरके अरोड़ा समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने सोमवार को बताया कि संजय सिंह नामक व्यक्ति की शिकायत पर आरके अरोड़ा और अन्य के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि सिंह ने सोमवार रात थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि सुपरटेक बिल्डर के अध्यक्ष आरके अरोड़ा, प्रबंध निदेशक (एमडी) मोहित अरोड़ा, प्रबंधक (बिक्री) राजमंगल, योगेश गोस्वामी तथा एक अन्य निदेशक ने इको विलेज प्रथम में फ्लैट देने के नाम पर उससे 73.80 लाख रुपये ले लिए और उसे फ्लैट नहीं दिया।
कुमार ने बताया कि शिकायत पर भारतीय दंड संहिता धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सुपरटेक बिल्डर के मालिक के खिलाफ नोएडा सहित विभिन्न जगहों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्हें एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार भी किया चुका है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox