असम राइफल्स ने ’विश्व स्वास्थ्य दिवस’ के उपलक्ष्य में लगाया स्वास्थ्य कैंप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

असम राइफल्स ने ’विश्व स्वास्थ्य दिवस’ के उपलक्ष्य में लगाया स्वास्थ्य कैंप

-स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य देखभाल अभियान के तहत किया आयोजन -कैंप में कुल 547 पुरूष, 375 महिलाएं और 221 बच्चें हुए लाभान्वित

इंफाल/शिव कुमार यादव/- आईजीएआर (दक्षिण) के तत्वावधान में 26 सेक्टर असम राइफल्स स्थानीय ग्रामीणों को मदद प्रदान करने में सबसे आगे रही है। 7 अप्रैल 2024 को, ’विश्व स्वास्थ्य दिवस’ मनाने के लिए असम राइफल्स ने सीमावर्ती गांव मिम्बुंग और लुंगपुक में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्र के दूरदराज के स्थानों में भी लोगों को शामिल करने के लिए चंदेल, मोरेह, मोल्टुक और टेंगनौपाल के विभिन्न स्थानों पर व्याख्यान आयोजित किए गए।

इस मौके पर अधीनस्थ इकाइयों के सभी चिकित्सा अधिकारियों ने स्थानीय भाषा और हिंदी में व्याख्यान दिया और बुढ़ापे की बीमारियों और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों जैसे मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय और गुर्दे की समस्याओं के कारणों पर प्रकाश डाला। विशेष रूप से वयस्कों में अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए निवारक उपाय सुझाए गए। प्रतिभागियों को बुढ़ापे और जीवनशैली से संबंधित बीमारियों से निपटने के लिए नियमित व्यायाम/योग और अच्छी खान-पान की आदतों के साथ-साथ स्वस्थ दैनिक जीवन शैली बनाए रखने के लिए कहा गया। ’विश्व स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी से उपस्थित लोग काफी लाभान्वित हुए।
           इस पहल से कुल 547 पुरुष, 375 महिलाएं और 221 बच्चे लाभान्वित हुए। स्थानीय लोगों के कल्याण की दिशा में सेक्टर के निरंतर और अथक प्रयासों की उनके द्वारा काफी सराहना की गई है और इससे सुरक्षा बल और ग्रामीणों के बीच बातचीत के स्तर में काफी सुधार हुआ है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox