बाहरी दिल्ली/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- बाहरी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में एक घर से एक साथ तीन शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर खुद भी फांसी लगा ली है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस हत्याकांड की वजह जानने की कोशिश कर रही है।

इस संबंध में डीसीपी बाहरी दिल्ली जिमी चिराम ने बताया कि निहाल विहार पुलिस स्टेशन में सुबह करीब साढ़े 9 बजे इस घटना को लेकर फोन आया था। कॉल आते ही पुलिस निहाल विहार के आर जेड ई ब्लॉक की गली नंबर-5 में घटनास्थल पर पहुंची तो वहां पर देखा कि एक शख्स फंदे से लटका हुआ है। जबकि दो लोगों की डेड बॉडी बेड पर पड़ी हुई है। मृतकों की पहचान अजय, उसकी पत्नी टीना और 4 साल की बेटी वर्षा के रूप में हुई है। अजय का बेटा काम के सिलसिले में बाहर गया था। जब वह लौटा तब उसे वारदात के बारे में पता चला।
शुरुआती पुलिस की शुरूआती जांच में पता चला है कि अजय ने पहले पत्नी की और बेटी की हत्या की और फिर फंदे पर लटक गया। मकान का गेट अंदर से बंद था। मौके पर जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया। आगे की जांच में पता चला कि मृतक अजय हलवाई का काम करता था और उसका 22 साल का बेटा इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। पुलिस आसपास व रिश्तेदारों से विस्तृत पूछताछ कर रही है ताकि पूरे मामले का पता चल सके। पुलिस ने पंचनामें के बाद तीनों की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी हॉस्पिटल में भेज दिया है।


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
3 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को तिलक नगर पार्किंग से किया गिरफ्तार!
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि