लिव इन में रह रही महिला का अलमारी में मिला शव, पार्टनर की तलाश कर रही पुलिस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लिव इन में रह रही महिला का अलमारी में मिला शव, पार्टनर की तलाश कर रही पुलिस

-दिल्ली के द्वारका ईलाके की घटना

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दक्षिण पश्चिम दिल्ली के द्वारका इलाके में एक घर की अलमारी से 26 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ है। महिला द्वारका में लिव इन में रह रही थी। इसकी पुष्टि मृतक महिला के पिता ने कर दी है और उसके लिव इन पार्टनर पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। यह मामला तब सामने आया जब मृतक महिला के पिता कई दिनों तक उससे संपर्क नहीं कर पाए। उसके बाद वह शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे।

पुलिस के अनुसार, पुलिस नियंत्रण कक्ष में बुधवार रात 10ः40 बजे फोन आया, जिसमें एक व्यक्ति ने शिकायत की कि शायद उसकी बेटी की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने के बाद डाबड़ी थाने की एक टीम द्वारका के राजापुरी इलाके में उक्त घर पर पहुंची। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया पुलिसकर्मियों को फ्लैट की एक अलमारी में महिला का शव मिला। अपराध जांच टीम और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कहा कि मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उसके सह-जीवन साथी विपल टेलर ने उनकी बेटी की हत्या की है।
           उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने महिला के साथ अपनी आखिरी कॉल का हवाला देते हुए पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ने बताया था कि उसका साथी विपल टेलर उसके साथ मारपीट करता है और उसे यह भी डर था कि वह उसकी हत्या कर सकता है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी पिछले डेढ़ महीने से टेलर के साथ किराए के फ्लैट में रह रही थी। शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
           एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम के लिए शव को डीडीयू अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया है। अधिकारी ने कहा आरोपी विपल टेलर का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वह गुजरात के सूरत का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच करने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox