सुसाइड नोट लिखकर मौत को लगाया गले, हुआ बड़ा खुलासा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
September 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सुसाइड नोट लिखकर मौत को लगाया गले, हुआ बड़ा खुलासा

मानसी शर्मा / –  हरियाणा के टोहाना शहर के रामनगर इलाके में एक 37 वर्षीय व्यक्ति के द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। व्यक्ति के द्वारा आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा गया, जिसमें व्यक्ति ने एक पुलिस कर्मी सहित कई लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मृतक सतविंदर उर्फ अनूप के पिता की शिकायत पर पुलिस ने सुसाइड नोट में लिखे गए नामों के आधार पर केस दर्ज किया है। एक पुलिस कर्मी सहित कई लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया गया है।

इस मामले में जानकारी देते हुए मृतक सत्येंद्र उर्फ अनूप के पिता सिकंदर ने बताया कि उनका कई दिन पहले पड़ोस के किसी व्यक्ति से झगड़ा हो गया था जिसके बाद उनके घर में घुसकर कई लोगों के द्वारा मारपीट की गई, इस झगड़े में सामने वाली पार्टी के एक व्यक्ति के हाथ पर चोट लगी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने भी एक तरफा कार्रवाई करते हुए सतविंदर प्रकाश उर्फ अनूप उनके बेटे पर केस दर्ज कर लिया और उसे गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी से आहत होकर उनके बेटे अनूप ने आत्महत्या की है। केस इंचार्ज भूपेंद्र सिंह पर भी उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेंद्र सिंह उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा था और एक तरफा बात कर रहा था। इसके चलते उसका बेटा लगातार परेशान था और उसने आत्महत्या का कदम उठा लिया।

वहीं इस मामले डीएसपी शमशेर  सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर एक पुलिस कर्मी सहित कई लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox