हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूंडरी में की बड़ी घोषणाएं, उपमंडल का दर्जा देने का किया वादा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूंडरी में की बड़ी घोषणाएं, उपमंडल का दर्जा देने का किया वादा

अनीशा चौहान/-  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में धन्यवाद रैली को संबोधित करते हुए हलका वासियों के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि पूंडरी को जल्द ही उपमंडल का दर्जा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने उपमंडल या जिला घोषित करने के लिए एक कमेटी गठित की है और पूंडरी को उपमंडल बनाने के लिए कमेटी के पास आवेदन प्रस्तुत किया गया है। जैसे ही कमेटी की रिपोर्ट प्राप्त होगी, पूंडरी को उपमंडल का दर्जा प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इसके अलावा कई अन्य विकासात्मक घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि पूंडरी हलके में 5 करोड़ रुपये की लागत से स्कूलों के पुराने भवनों की मरम्मत और नवीनीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही गांव फतेहपुर और बदनारा में भूमि की उपलब्धता के आधार पर हेल्थ सेंटर बनाए जाएंगे।

सड़क निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए भी मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने मंडी बोर्ड की सड़कों की मरम्मत के लिए 5 करोड़ रुपये और लोक निर्माण विभाग की सड़कों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की।

सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी घोषणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि पूंडरी नगरपालिका और फतेहपुर गांव में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा, ग्राम कौल में विश्राम गृह के नवीनीकरण की योजना बनाई गई है।

जलस्रोतों का पुनर्वास और बुनियादी सुविधाओं में सुधार

मुख्यमंत्री ने आरडी 0-28000 चंदलाना माइनर की मध्यवर्ती संरचना का पुनर्वास, आरडी 0-48,600 तक थरोटा माइनर का पुनर्वास और आरडी 48,600-54,200 तक माइनर की संरचना की मरम्मत करवाने की भी घोषणा की। इसके साथ ही सांच गांव में राजकीय हाई स्कूल को सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अपग्रेड करने की बात भी कही।

अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने पाई गांव में कबड्डी अकादमी के नवीनीकरण के कार्य को तेज गति से पूरा करने का भी आश्वासन दिया। इसके अलावा, उन्होंने कैथल-करनाल-पूंडरी बाईपास की व्यवहार्यता चेक करने की बात कही।

धन्यवाद रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने 15 करोड़ रुपये की लागत से 3 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इन परियोजनाओं में पूंडरी सड़क से सेगा सड़क तक फिरनी का निर्माण, नीलोखेड़ी कारसा ढांड रोड और 6 अन्य सड़कों का सुदृढ़ीकरण शामिल है।

मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे में सुधार और स्थानीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox