
मानसी शर्मा / – राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां एक घर सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में पांच लोगों का एक परिवार आग में झुलस गया। इस हादसे में पूरे की मौत हो गई। ब्लास्ट में पति-पत्नी समेत तीन बच्चों की मौत की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जयपुर के विश्वकर्मा में भीषण आग की चपेट में आने से 5 नागरिकों के असामयिक निधन का समाचार हृदय विदारक है। परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। घायलों को समुचित उपचार सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निर्देश भी दिए गए हैं।
विश्वकर्मा नगर में हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, जयपुर के विश्वकर्मा नगर इलाके के यादव मार्केट के पास की घटना है। जहां एक मकान में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में पति-पत्नी और तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी लोग बिहार के रहने वाले हैं। दमकल विभाग की गाडियों ने आग पर काबू पा लिया। फिलहाल, पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। गैस सिलेंडर लीक होने की वजह से हादसा हुआ।





More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
ऋषिकेश में वाहन चोरी, 3 गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
फर्जी नीली बत्ती, अस्सिटेन्ट कमाडेंट बनकर ठगी करने की फिराक में था बिजनौरी स्मित कुमार, दबोचा
दिल्ली: चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो की मौत, प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- ऐसा लगा अपना ही मकान..
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल