लोकसभा चुनाव को लेकर रणजीत चौटाला ने किया बड़ा ऐलान, कहा- PM मोदी के नेतृत्व में NDA की सरकार बनेगी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लोकसभा चुनाव को लेकर रणजीत चौटाला ने किया बड़ा ऐलान, कहा- PM मोदी के नेतृत्व में NDA की सरकार बनेगी

मानसी शर्मा / –   हरियाणा के सिरसा में कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने लोकसभा चुनाव पर बयान देते हुए कहा कि एनडीए पूरे देश भर में 400 से ज्यादा सीटें हासिल करेगा और अकेली बीजेपी से सीटें हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा सरकार पूरी तरह से तैयार है हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत होगी।

इसके साथ ही राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा द्वारा रोहतक सीट से भाजपा उम्मीदवार को हराने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि दीपेंद्र सिंह हुड्डा के बॉस राहुल गांधी को भी अपनी सीट पर जीत के लिए विश्वास नहीं है। तो ऐसे में दीपेंद्र सिंह हुड्डा किस आधार पर आत्मविश्वास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश भर में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रिकॉर्ड विकास कार्य हुए हैं। जिनकी बदौलत एक बार फिर से मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी और पूरे देश भर में भाजपा को साढे 300 से ज्यादा सीटें मिलेगी। इसके साथ ही 400 से ज्यादा सीटें एनडीए को हासिल होगी।

ईवीएम के मुद्दे पर बोले रणजीत चौटाला

पिछले दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा EVM पर सवाल उठाए जाने पर मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के अनेक राज्यों में कांग्रेस की भी सरकार है तो ऐसे में क्या उन राज्यों में EVM में गड़बड़ी नहीं होती है ऐसे में EVM के मुद्दे पर सवाल उठाना ही गलत है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox