मानसी शर्मा / – हरियाणा के बहादुरगढ़ में क्रेन का झूला टूटने से एक युवक की मौत हो गई, तो वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक क्रेन पर चढ़कर मधुमखियों का छत्ता तोड़ रहे थे। हादसा बहादुरगढ़ के आसौदा मोड़ के पास स्थित एक फैक्ट्री में हुआ है।
बताया जा रहा है की फैक्ट्री मालिक ने दोनों युवकों को फैक्ट्री में लगे मधुमखियों के छत्ते तोड़ने के लिए बुलाया था। रात के समय दोनों क्रेन पर चढ़कर मधुमखियों के छत्ते तोड़ रहे थे। इस दौरान क्रेन का झूला टूटकर नीचे गिर गया। जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला निवासी कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका साथी अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अनिल को इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। वहीं मृतक के परिजनों को घटना की सूचना पुलिस द्वारा दी गई है। आज मृतक केशव का पोस्टमार्टम बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल में करवाया जाएगा।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या कुछ निकाल कर सामने आता है।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे