PM MODI को मिली जान से मारने की धमकी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

PM MODI को मिली जान से मारने की धमकी

मानसी शर्मा / –  लोकसभा चुनाव काफी करीब हैं। पीएम मोदी हर दिन रैलियां कर रहे हैं। इसी बीच पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें ये धमकी कर्नाटक के एक शख्स ने दी है उस शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दरअसल, मोहम्मद रसूल नाम के शख्स ने ये धमकी सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड की है। वीडियो में वह तलवार लहराते नजर आ रहा है और कह रहा है कि अगर कांग्रेस की सरकार केंद्र में आई तो वो पीएम मोदी को मौत के घाट उतार देगा।

इन धाराओं में हुआ केस दर्ज

समाचार एजेंसी एएनआई ने कर्नाटक में यदगिरी पुलिस के बयान के हवाले से बताया कि इस मामले में सुरपुर पुलिस थाने में मोहम्मद रसूल कद्दरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, शख्स ने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो अपलोड किया जिसमें उसने पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी। IPC के सेक्शन 505 (1)(बी) और आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। सुरपुर पुलिस इसके अलावा अलावा आरोपी की तलाश में जुटी है और इसी सिलसिले में हैदराबाद सहित कई इलाकों में छापेमारी की जा रही है।

बीजेपी के नेता ने कही ये बात

वहीं इस मामले में बीजेपी के नेता और सीनियर एडवोकेट नलिन कोहली ने एएनआई से बताया कि, “पीएम मोदी को दी गई इस धमकी से यह दिखता है कि कर्नाटक में ऐसे तत्व उजागर होने लगे हैं जो पाकिस्तान जिंदाबाद कहना चाहते हैं, जो पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी देते हैं और जो वहां के रेस्टोरेंट में बम डालकर भाग जाते हैं।”

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox