पीएम मोदी ने बिहार को करोड़ों रुपये की सौगात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पीएम मोदी ने बिहार को करोड़ों रुपये की सौगात

मानसी शर्मा / –  बिहार के औरंगाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यही NDA की पहचान है। हम काम की शुरुआत भी करते हैं, काम पूरा भी करते हैं और हम ही उसे जनता-जनार्दन को समर्पित भी करते हैं।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि बिहार ने एक बार फिर डबल इंजन की रफ्तार भी पकड़ ली है। इसलिए बिहार इस समय पूरे उत्साह में भी है और आत्मविश्वास से भी भरा हुआ है। आपके चेहरों की ये चमक बिहार को लूटने का सपना देखने वालों के चेहरों पर हवाईयां उड़ा रही है। उन्होंने कहा कि आज यहां करीब 21.5 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है। इन परियोजनाओं में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कई परियोजनाएं हैं, इनमें रेल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े काम भी हैं और इनमें आधुनिक बिहार की मजबूत झलक भी है।

हम काम की शुरुआत भी करते हैं, काम पूरा भी करते हैं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि यही NDA की पहचान है। हम काम की शुरुआत भी करते हैं, काम पूरा भी करते हैं और हम ही उसे जनता-जनार्दन को समर्पित भी करते हैं। ये मोदी की गारंटी है। उन्होंन  कहा कि आज बिहार की धरती पर मेरा आना कई मायनों में खास है। अभी कुछ दिन पहले ही बिहार के गौरव कर्पूरी ठाकुर जी को देश ने भारत रत्न दिया है। ये सम्मान पूरे बिहार का सम्मान है।अभी कुछ ही दिन पहले अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा भी हुई है। अयोध्या में रामलला विराजमान हुए हैं, तो स्वाभाविक है, सबसे ज्यादा खुशी माता सीता की धरती पर ही मनाई जाएगी।

मैं वो खुशी आपसे साझा करने आया हूं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बिहार जिस आनंद में डूबा, बिहार के लोगों ने जैसा उत्सव मनाया, रामलला को जो उपहार भेजे, मैं वो खुशी आपसे साझा करने आया हूं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox