
वाराणसी/ शिव कुमार यादव/ – सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान, बड़ी खाटू, नागौर, राजस्थान द्वारा आयोजित कबीर कोहिनूर सम्मान समारोह 2024 का आयोजन 27 फरवरी को नई दिल्ली के डॉ अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हाल, जनपथ रोड में किया जा रहा है। इस सम्मान समारोह में कंपोजिट स्कूल देहली विनायक, सेवापुरी, वाराणसी के विज्ञान शिक्षक डॉ श्रवण कुमार गुप्त को उनके शैक्षिक नवाचारों, शोध कार्यों, पुस्तक लेखन, प्रशिक्षण कार्यों व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु “अंतरराष्ट्रीय संत कबीर कोहिनूर सम्मान 2024“से सम्मानित किया जाएगा।
सम्पूर्ण भारत के विभिन्न राज्यों से 100 असाधारण व्यक्तियों व 5श् ाधकर्ताओं को भी चयनित किया गया है। इस सम्मान समारोह में 21 श्रेणियों यथा 4-4 भामाशाह व लोकनाट्य, 13 समाज सेवा, 5 पर्यावरण संरक्षण, 2 संगीतकार, 3 नशामुक्ति, 11 उत्कृष्ट शिक्षा सेवा, 1-1 नेतृत्वकर्ता, ज्योतिष, बाल साहित्य कार, फिल्म अभिनेता, आदिवासी प्रोत्साहन, 21 वरिष्ठ साहित्यकार, 2-2 तकनीक नवाचार व चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। उत्कृष्ट शिक्षा सेवा सम्मान से सम्मानित होने वाले बेसिक शिक्षक डॉ श्रवण कुमार गुप्त को इसके पहले उनके शैक्षिक नवाचार “कांसेप्ट मैपिंग द्वारा लर्निंग आउटकम की संप्राप्ति“ हेतु एन.सी.ई.आर.टी., नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल इनोवेटिव एवार्डी टीचर के लिए सम्मानित किया गया है।
एक शिक्षक प्रशिक्षक, शोधकर्ता, नवाचारी शिक्षक, पुस्तक लेखन कार्य एवं हिन्दी के प्रचार-प्रसार व लेखन कार्य हेतु राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित किया गया है। उन्होंने अपना यह सम्मान अपने विद्यालय, ब्लाक सेवापुरी, जनपद वाराणसी व उत्तर प्रदेश के सभी बच्चों, शिक्षकों व अभिभावकों को समर्पित किया है। इस सम्मान समारोह में चयनित होने के लिए आयोजक भारत भूषण महंत श्री डॉ. नानक दास जी महाराज, कार्यक्रम संयोजक डॉ अभिषेक कुमार संग अपने सभी शैक्षिक मार्गदर्शन देने वाले शिक्षाविद डॉ.उमेश कुमार शुक्ल, प्रो.सुनील कुमार सिंह, सुरेश कुमार सोनी, डॉ अवनीश यादव, जयप्रकाश ओझा, डॉ अरबिंद कुमार पाठक एवं अपने बी.ई.ओ.संजय कुमार यादव इत्यादि का आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया गया।





More Stories
ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, अब सुनियोजित विकास का होगा आधार