संसद के बाद अब गृह मंत्रालय में सेंधमारी की कोशिश, फर्जी पहचान पत्र के साथ युवक हुआ गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

संसद के बाद अब गृह मंत्रालय में सेंधमारी की कोशिश, फर्जी पहचान पत्र के साथ युवक हुआ गिरफ्तार

मानसी शर्मा / –  हाल ही में संसद में कुछ घुसपैठियों ने सुरक्षा में सेंध लगाई थी वहीं संसद के बाद अब गृह मंत्रालय में सुरक्षा में सेंध की बड़ी कोशिश हुई है। पुलिस ने एक युवक को फर्जी पहचान पत्र के साथ मंत्रालय में घुसने की कोशिश करते हुए पकड़ा है। आरोपी का नाम आदित्य प्रताप सिंह बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुटी है कि युवक किस मकसद से मंत्रालय में घुसने की कोशिश कर रहा था।  फिलहाल कोई टेरर एंगल निकल के सामने नहीं आया है। जानकारी के अनुसार, आदित्य किसी से जालसाजी करने के इरादे से अंदर घुस रहा था। फिलहाल आरोपी से स्पेशल सेल और अन्य एजेंसियां पूछताछ कर रहीं हैं।

पिछले साल संसद में हुई थी सेंधमारी

वहीं इससे पहले पिछले साल 13 दिसंबर को दो युवकों ने संसद में सेंधमारी की कोशिश की थी। लोकसभा की कार्यवाही चलते समय दर्शक दीर्घा से सदन में 2 लोग नीचे कूद गए और स्प्रे के माध्यम से धुआं- धुआं कर दिया। घटना के बाद दोनों व्यक्तियों को तुंरत पकड़ लिया गया। इसके कुछ ही देर बाद लोकसभा के बाहर 2 अन्य लोगों ने क्लर स्मोक का उपयोग किया है। इस मामले में सभी 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

पुलिस ने बताया कि संसद में कूदे लोगों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन के रूप में हुई है। वहीं बाहर क्लर स्मोक का प्रयोग करने वालों की पहचान पहचान नीलम और अमोल शिंदे के रूप में हुई।वही उनके पास कोई बैग या कोई भी पहचान पत्र नहीं था। उनका दावा था कि में खुद संसद पहुंचे और उन्होंने किसी भी संगठन से जुड़ने से मना कर दिया है।पूछताछ के लिए पुलिस एक विशेष टीम बना रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox