नई दिल्ली /सुनील बाल्यान/ : द्वारका जेलबेल सेल ने ककरोला के छठ पूजा पार्क के पास से दो कुख्यात सेंधमारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाशों के नाम करन उर्फ़ भूपरी और पवन उर्फ़ नैनी है। ये सभी ककरोला के भरत विहा रके रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किये सोने चांदी के जेवरात और 72 हज़ार रूपए नकद बरामद किये है। इनके ऊपर पहले से द्वारका नार्थ थाने में एक मामला दर्ज़ है। द्वारका ज़िले के डीसीपी अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की 19 जनवरी को एक व्यक्ति ने द्वारका नार्थ थाने में शिकायत दर्ज़ कराई थी की किसी ने उसके घर से सोने चांदी के जेवरात और एक लाख रूपए नकद चोरी कर लिए है।
मामले की छानबीन के लिए ऑपरेशन सेल के एसीपी राम अवतार और इंस्पेक्टर रघुवीर सिंह की देखरेख में एसआई सुरेंदर सिंह ,एएसआई सुमेर सिंह ,हेड कांस्टेबल दिनेश ,कांस्टेबल अंकुर ,बिशु और रोहित की टीम बनाई गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की तभी पुलिस को सूचना मिली की इस वारदात के दोनों आरोपी चोरी के सामान का बंटवारा करने के लिए ककरोला के छठ पूजा पार्क में आने वाले है।
पुलिस ने छठ पूजा पार्क में ट्रैप लगाया तभी उन्हें संदिगथ परिस्थिति में दो युवक आते हुए दिखाई दिए जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे परन्तु पुलिसकर्मियो ने उनका पीछा कर उन्हें कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में इन्होने बताया की वे चोरी के सामान का बंटवारा करके दिल्ली से बाहर भागने की फ़िराक में थे। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन का रही है।


More Stories
वन महोत्सव के समापन पर स्व० कृष्ण लाल अरोड़ा की स्मृति में आरजेएस पीबीएच का 599 वां कार्यक्रम संपन्न
द्वारका पुलिस ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालकर दबोचा शातिर चोर
सीबीपीएसी आयुर्वेद संस्थान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
द्वारका पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात बदमाश दीपक उर्फ पोपला गिरफ्तार!
मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल को प्याज की खेती एवं कटाई उपरांत प्रबंधन में किया गया प्रशिक्षित
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र झाड़ौदा में हुई मिशन, 70 लाख पौधारोपण अभियान की शुरूआत